ट्रेन का तौलिया चुराते पकड़ा गया 3AC का यात्री: अटेंडेंट ने लगाई क्लास, लोग बोले- ‘सिविक सेंस कहां है?’

खजुराहो-उदयपुर एक्सप्रेस में ट्रेन का टॉवेल चुराते यात्री को अटेंडेंट ने रंगे हाथों पकड़ लिया। चित्तौड़गढ़ स्टेशन पर सार्वजनिक रूप से बेइज्जत किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद यात्रियों के सिविक सेंस पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 8 October 2026, 2:30 PM IST
google-preferred

New Delhi: ट्रेन में सफर के दौरान रेलवे की संपत्ति को अपनी निजी जागीर समझने वाले यात्रियों के लिए चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन से एक सबक देने वाली खबर सामने आई है। खजुराहो-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 19665) के 3AC कोच में तौलिया चुरा रहे एक यात्री को कोच अटेंडेंट ने रंगे हाथों पकड़ लिया।

जब अटेंडेंट ने यात्री के बैग की तलाशी ली, तो उसमें से रेलवे के टॉवेल बरामद हुए। इसके बाद अटेंडेंट ने यात्री को स्टेशन पर ही जमकर झाड़ा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

3AC के कोच से गायब हो गए थे सारे टॉवेल

घटना 7 अक्टूबर 2026 की तड़के 4 बजे की बताई जा रही है। ट्रेन जब ग्वालियर से चित्तौड़गढ़ के बीच दौड़ रही थी, तब कोच अटेंडेंट दीपू कुशवाहा ने पाया कि 3AC कोच से अचानक सारे टॉवेल गायब हो चुके हैं।

संदेह होने पर जब अटेंडेंट ने यात्रियों से पूछताछ की और एक संदिग्ध यात्री के बैग की जांच की, तो उसमें 49, 50, 51 और 52 नंबर मार्क किए हुए चार टॉवेल का पूरा सेट मिल गया। चोरी पकड़े जाने पर यात्री शर्म से पानी-पानी हो गया।

छेड़छाड़ और स्टॉकिंग से बचने का मास्टरप्लान: स्कूटी सवार युवती ने सुरक्षा के लिए निकाला गजब का जुगाड़, Video Viral

'हमारी सैलरी से कटता है पैसा'- भड़का अटेंडेंट

टॉवेल मिलने के बाद अटेंडेंट का गुस्सा फूट पड़ा। उसने यात्री को फटकार लगाते हुए कहा, "एसी में सफर करते हो और तौलिया खरीदने की औकात नहीं है? यह सब हमारी सैलरी से कटता है।"

यात्री बार-बार सॉरी बोलता रहा और बात को दबाने की कोशिश करता रहा, लेकिन अटेंडेंट ने उसे चित्तौड़गढ़ स्टेशन पर ही बेइज्जत कर दिया। पकड़े जाने के डर और शर्मिंदगी के मारे यात्री अपना सामान लेकर वहां से तुरंत खिसक गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deepu Kushwaha (@deepukushwaha910)

अटेंडेंट्स की सैलरी पर पड़ता है सीधा असर

रेलवे में सफर करने वाले कई यात्री चादर, तकिया, कंबल और टॉवेल जैसी चीजें अपने साथ ले जाना मामूली बात समझते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि कोच से गायब हुए सामान का हर्जाना थर्ड पार्टी कांट्रैक्टर या सीधे अटेंडेंट के बेहद मामूली वेतन से काटा जाता है। यही वजह है कि अटेंडेंट अपनी जेब बचाने के लिए सतर्क रहते हैं। कई ट्रेनों में चोरी की बढ़ती वारदातों के कारण अब टॉवेल देना ही बंद कर दिया गया है।

Viral Dance Video: आधी रात हाईवे पर लड़की ने रोकी कार, ‘प्यार आ गया रे’ पर ऐसा डांस कि वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर यात्रियों के सिविक सेंस पर उठी बहस

वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट यूज़र्स अटेंडेंट की हिम्मत की खुलकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब तक ऐसे लोगों को सरेआम शर्मिंदा नहीं किया जाएगा, तब तक भारतीय यात्रियों में 'सिविक सेंस' (नागरिक समझ) का विकास नहीं होगा। यूज़र्स का मानना है कि संपन्न वर्ग के लोगों द्वारा रेलवे की राष्ट्रीय संपत्ति चुराना एक मानसिक बीमारी को दर्शाता है, जिस पर लगाम लगाना बेहद जरूरी है।

Location :  New Delhi

Published :  8 October 2026, 2:30 PM IST

Advertisement