हिंदी
सोया चाप बनाने की घिनौनी करतूत (Img- X)
Noida: अगर आप भी शाम के वक्त स्ट्रीट फूड में सोया चाप को प्रोटीन रीच और सेहतमंद विकल्प समझकर बड़े चाव से खाते हैं, तो यह खबर आपको स्तब्ध कर सकती है। इंटरनेट पर इन दिनों सोया चाप की मेकिंग का एक बेहद ही घिनौना और शर्मनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने न केवल सोया चाप के शौकीनों के होश उड़ा दिए हैं, बल्कि स्ट्रीट फूड की हाइजीन (शुद्धता) पर भी बहुत बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में दावा किया गया है कि यह शर्मनाक नजारा नोएडा के सेक्टर 27 का है। वीडियो में दिख रहा है कि जिस चाप के मटेरियल से लोगों की प्लेट सजती है, उसी डो (मिश्रण) के ऊपर एक शख्स आराम से लेटा हुआ है। इतना ही नहीं, उसके ऊपर लोग पानी डाल रहे हैं और वह शख्स उस खाने वाले कच्चे माल पर ही लोट रहा है।
🚨 Warning for Noida Sector 27 soya chaap fans:
What you eat in the evening is made like this. a guy dragged across the floor through the batter.Hygiene check needed ASAP. pic.twitter.com/XwwiQNyzlR
— 𝗚𝗮𝗺𝗲 𝗢𝗳 𝗕𝗷𝗽 🪷 (@Game_Of_BJP) July 26, 2026
एक वायरल Video ने बदल दी सिपाही की किस्मत, SP ने तुरंत कर दिया सस्पेंड
गंदगी की हद तो तब पार हो गई जब वह शख्स चाप के मटेरियल पर लोटने के बाद वहीं बगल में खड़े होकर सरेआम नहाने लगता है। नहाते वक्त उसके शरीर से बहने वाला गंदा पानी भी सीधे सोया चाप के उसी कच्चे मिश्रण में मिल रहा था। आसपास का पूरा इलाका बदहाली और गंदगी से भरा पड़ा था, जहां किसी भी प्रकार के खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन नहीं हो रहा था।
इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। चाप लवर्स अब कह रहे हैं कि इस वीडियो को देखकर ही उनका मन खराब हो गया है और वे दोबारा कभी सोया चाप नहीं खाएंगे। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "इसे देखकर ही मुझे फूड पॉइजनिंग महसूस होने लगी है।" वहीं, बड़ी संख्या में लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग (FSSAI) और स्थानीय प्रशासन से इस फैक्ट्री पर तुरंत छापेमारी कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
Location : Noida
Published : 27 July 2026, 3:51 PM IST
Topics : FSSAI noida news Soya Chaap Viral News Viral video