एक वायरल Video ने बदल दी सिपाही की किस्मत, SP ने तुरंत कर दिया सस्पेंड

अमेठी में ट्रक चालक से कथित रिश्वत लेते यातायात सिपाही का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने तत्काल प्रभाव से उसे निलंबित कर दिया। मामले की जांच सीओ मुसाफिरखाना को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 26 July 2026, 4:51 PM IST
google-preferred

Amethi: अमेठी में यातायात पुलिस में तैनात एक सिपाही का कथित तौर पर ट्रक चालक से रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने प्रथम दृष्टया आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच के आदेश जारी किए गए हैं।

नो-एंट्री में एंट्री दिलाने का आरोप

वायरल वीडियो में यातायात ड्यूटी पर तैनात सिपाही कथित रूप से एक ट्रक चालक से पैसे लेते हुए दिखाई दे रहा है। आरोप है कि ट्रक को नो-एंट्री क्षेत्र में प्रवेश दिलाने के बदले रिश्वत ली गई। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

गुलाबगंज चौराहे का बताया जा रहा है मामला

जानकारी के अनुसार यह मामला अमेठी के जगदीशपुर थाना क्षेत्र स्थित गुलाबगंज चौराहे का है। वायरल वीडियो में दिखाई देने वाले सिपाही की पहचान मोहम्मद आरिफ के रूप में बताई जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया।

Happy Birthday Jugal Hansraj: ‘मोहब्बतें’ के चॉकलेटी हीरो ने कभी ठुकराई थी पहली फिल्म, फिर ऐसे बने लाखों दिलों की धड़कन

सीओ मुसाफिरखाना को सौंपी गई जांच

पुलिस अधीक्षक ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए क्षेत्राधिकारी (सीओ) मुसाफिरखाना अतुल सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। उन्हें पूरे मामले की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बाइक हमारी, पेट्रोल हमारा… फिर कमाई का फैसला कौन करेगा? बरेली में स्विग्गी राइडर्स का प्रदर्शन

SP बोले- जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए संबंधित सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Amethi

Published :  26 July 2026, 4:51 PM IST

Related News

Advertisement