महिला रैपिडो राइडर को देख युवक ने 44 के बदले थमाए 100 रुपये, मना करने पर बोला ऐसी बात; लोग हुए हैरान

महिला रैपिडो राइडर निशा कश्यप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 44 रुपये के किराए पर जब पैसेंजर ने 'बहन' कहकर 100 रुपये थमाए, तो महिला राइडर की आंखों में सम्मान और झिझक दोनों तैर गए। जानिए इस भावुक कहानी का पूरा सच।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 16 September 2026, 11:27 AM IST
google-preferred

New Delhi: आज के दौर में जहां लोग ऐप पर दिखे किराए से 1 रुपये भी ज्यादा देने में कतराते हैं, वहीं सोशल मीडिया पर सामने आए एक दिल छू लेने वाले मामले ने इंसानियत और सम्मान की नई मिसाल पेश की है। सड़कों पर खुद के दम पर पहचान बना रही एक महिला रैपिडो राइडर की मेहनत और लगन को देखकर एक पैसेंजर ने किराए से दोगुने से भी ज्यादा पैसे थमा दिए। वजह जब सामने आई, तो वीडियो देख रहे लाखों लोगों का दिल भर आया।

झिझकती राइडर और अड़ा हुआ कस्टमर

निशा कश्यप (@nishu_vlogs_1709) नाम की महिला राइडर, जो इंस्टाग्राम पर व्लॉगिंग भी करती हैं, हाल ही में अपनी राइड पूरी कर कस्टमर को छोड़ रही थीं। राइड का कुल किराया महज 44 रुपये हुआ था।

निशा ने हिसाब चुकता करने के लिए कहा, तो पैसेंजर ने 100 रुपये का नोट निकालकर उनकी तरफ बढ़ा दिया। निशा बार-बार उनसे केवल 44 या 50 रुपये देने की गुजारिश करती रहीं, लेकिन युवक 100 रुपये पूरा देने पर अड़ गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nisha kashyap (@nishu_vlogs_1709)

नेक इरादे ने जीता लोगों का दिल

निशा जब बार-बार पैसे लेने से मना कर रही थीं और उन्हें एक्स्ट्रा पैसे लेने में झिझक महसूस हो रही थी, तब युवक ने जो कहा उसने माहौल को पूरी तरह बदल दिया। युवक ने बेहद सादगी और अपनापन जताते हुए कहा- "बहन जी, मैं आपको अपनी बहन मानकर दे रहा हूं! अब बस रख लो इसे।" इस सम्मान भरे शब्द और अपनेपन के आगे निशा की हिचकिचाहट पिघल गई। उन्होंने मुस्कुराते हुए शुक्रिया कहा और पैसे रखकर कस्टमर का बैग सौंप दिया।

सोशल मीडिया पर बही तारीफों की बयार

इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पैसेंजर को असली 'जेंटलमैन' और संस्कारी बता रहे हैं। यूज़र्स का कहना है कि जब कोई समाज में संघर्ष कर रही महिला की मेहनत का सम्मान अपनी मर्जी से करता है, तो उसमें कोई बुराई नहीं है।

शक के नाम पर सरेआम सजा! खंभे से बांधा, कपड़े उतारकर पीटा; पीलीभीत में हंगामे का वीडियो वायरल

वहीं दूसरी ओर, कमेंट सेक्शन में कई अन्य डिलीवरी और कैब राइडर्स ने अपना दर्द साझा करते हुए लिखा कि अक्सर कस्टमर 63 रुपये का किराया होने पर 60 रुपये देकर ही निकल जाते हैं या 1 रुपये के चेंज के लिए भी बहस करते हैं। ऐसे माहौल में यह वाकया वाकई सुकून देने वाला है।

Location :  New Delhi

Published :  16 September 2026, 11:27 AM IST

Related News

Advertisement