हिंदी
भारत दौरे पर आया पाकिस्तानी शख्स (Img- Internet)
New Delhi: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पाकिस्तानी पर्यटक भारतीय रेलवे की सुविधाओं को देखकर हैरान नजर आता है। यह शख्स विशेष वीजा पर भारत घूमने आया था और वाघा बॉर्डर के रास्ते अमृतसर पहुंचकर राजधानी दिल्ली जाने के लिए ट्रेन में सवार हुआ।
वीडियो में देखा जा सकता है कि बिलाल आजम नाम का यह पाकिस्तानी यात्री जैसे ही भारतीय ट्रेन के एसी कोच में प्रवेश करता है, वह बेहद प्रभावित हो जाता है। सीट पर लगे पर्सनल एसी वेंट, स्टडी लाइट और आरामदायक व्यवस्था देखकर वह उत्साहित हो जाता है और बोल पड़ता है, “वाह यार मजा आ गया।” उसके साथ मौजूद अन्य यात्री भी ट्रेन की सुविधाओं को देखकर चकित रह जाते हैं।
खास बात यह है कि जिस कोच में यह यात्री सफर कर रहा था, वह भारतीय रेलवे का थर्ड एसी इकोनॉमी क्लास था। इसके बावजूद उसे सुविधाएं किसी फर्स्ट क्लास जैसी महसूस हुईं। वीडियो में वह बताता है कि पाकिस्तान में लोअर एसी क्लास में कुछ सुविधाएं मिलती हैं, लेकिन पर्सनल एसी वेंट जैसी सुविधा वहां आम नहीं है।
Patna News: खान सर की कोचिंग विवाद में नया मोड़, वायरल वीडियो से बढ़ी सियासत, पुलिस जांच तेज
पूरा वीडियो के दौरान पाकिस्तानी पर्यटक ट्रेन की साफ-सफाई, आरामदायक सीटों और आधुनिक सुविधाओं की लगातार तारीफ करता नजर आता है। वह कोच के हर हिस्से को ध्यान से देखता है और अपनी हैरानी को कैमरे में रिकॉर्ड करता है।
यह वीडियो ‘Being A Traveler - Bilal Azam’ नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो पर यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ लोग भारतीय रेलवे की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ मजाकिया अंदाज में कमेंट कर रहे हैं कि “इसे जनरल डिब्बे में भी बैठा देना चाहिए।”
Location : New Delhi
Published : 5 June 2026, 12:30 PM IST