26 दिसंबर से ट्रेन का सफर होगा महंगा, रेलवे ने बढ़ाया किराया; देखें नई रेट लिस्ट
रेलवे प्रशासन ने 26 दिसंबर से ट्रेनों के किराये में बढ़ोतरी की घोषणा की है। लखनऊ से दिल्ली, मुंबई, जम्मू और चंडीगढ़ जाने वाली ट्रेनों में 10 से 30 रुपये तक किराया बढ़ेगा। हालांकि मासिक सीजनल टिकट की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।