बिना नंबर थार गाड़ी में दबंगई, युवक की निडरता और पुलिस की निष्क्रियता चर्चा में; आप भी देखिये Viral Video

लखनऊ के जी-20 रोड पर बिना नंबर थार से पुलिस बैरिकेट गिराने का वीडियो वायरल। युवक ने गाड़ी से बाहर लटककर रील बनाई और पुलिस को खुली चुनौती दी। पुलिस की निष्क्रियता और प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं।

Updated : 3 February 2026, 3:45 PM IST
google-preferred

Lucknow: गोमती नगर विस्तार के जी-20 रोड से एक वायरल वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक ने बिना नंबर वाली थार गाड़ी से पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेट को गिराया। वीडियो में युवक ने गाड़ी से बाहर झूलकर रील बनाई और पुलिस को खुली चुनौती दी। साथ ही गाने की धुन पर अपनी दबंगई को दर्शाया, जिससे उसकी निडरता साफ झलक रही थी।

वीडियो में दिखी दबंगई

वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि युवक ने बैरिकेट को सड़क से हटाने के बाद भी थार गाड़ी के पास खड़े होकर रील बनाना जारी रखा। गाने के साथ युवक ने अपने साहस और दबंगई को दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ा। इस घटना ने आम लोगों और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं के बीच काफी चर्चा पैदा कर दी है।

AI नहीं, हाथों का कमाल: तरबूज पर की गई ऐसी कलाकारी…जिसे देखकर दंग रह गए यूजर्स, देखिये Viral Video

यह घटना और भी गंभीर इसलिए मानी जा रही है क्योंकि इस रोड पर सिग्नेचर डीजीपी मुख्यालय बिल्डिंग स्थित है, जहां से तमाम अधिकारी और पुलिसकर्मी नियमित रूप से गुजरते हैं। बावजूद इसके, जी-20 रोड पर तैनात पुलिसकर्मी घटना के समय नजर नहीं आए। लोगों ने पुलिस की निष्क्रियता और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dynamite News Hindi (@dynamitenews)

सोशल मीडिया पर वायरल

लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं में पुलिस की सक्रियता और निगरानी बहुत जरूरी है। यदि अधिकारी और पुलिसकर्मी तैनात होने के बावजूद किसी की निगरानी नहीं होती, तो ऐसी घटनाएं बढ़ती हैं और आम जनता की सुरक्षा पर भी सवाल उठते हैं।

हिमाचल के पहाड़ों से अचनाक बहने लगी ‘बर्फ की नदी’, Viral Video ने दुनिया को किया हैरान

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग युवक की दबंगई पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग उसकी निडरता को लेकर चौंके हुए हैं, जबकि कुछ लोग पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठा रहे हैं।

Location : 
  • Lucknow

Published : 
  • 3 February 2026, 3:45 PM IST

Advertisement
Advertisement