“मेरी मां ने चारा बेचकर भरा MBBS का खर्च”, डॉक्टर बेटे की यह दास्तान सुन रो पड़े लोग, वीडियो वायरल

सड़क किनारे चारा बेचकर बेटे को डॉक्टर बनाने वाली मां की संघर्ष गाथा सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एमबीबीएस छात्र डॉ. राम लाल भोई का मां के साथ दिल छू लेने वाला वीडियो देखकर लोग भावुक हो गए और उन्हें सबसे अमीर इंसान बता रहे हैं।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 7 September 2026, 2:33 PM IST
google-preferred

New Delhi: सोशल मीडिया के दौर में जब कई युवा अपने माता-पिता के साधारण पेशे या तंगहाली को उजागर करने में झिझकते हैं, वहीं राजस्थान के एमबीबीएस छात्र डॉ. राम लाल भोई ने एक ऐसी मिसाल कायम की है जो हर बच्चे के लिए सीख है।

राम लाल ने अपनी मां के साथ एक बेहद भावुक वीडियो साझा किया है, जिसमें वे गर्व से बता रहे हैं कि उनकी मां ने सड़क किनारे चारा बेचकर उनकी डॉक्टरी की पढ़ाई का खर्च उठाया है। वीडियो में राम की मां चारा बेचते हुए चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान के साथ नजर आ रही हैं, जो उनकी सालों की कड़ी तपस्या की गवाही देती है।

मां-बेटे का संवाद और जिंदगी का बड़ा सबक

वीडियो में राम अपने एप्रन और नेम प्लेट पर लिखे 'डॉ. राम' को दिखाते हुए कहते हैं कि मां की दिन-रात की मेहनत ने ही उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। अब उनकी एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी होने में बस एक साल बचा है।

केक कटा, जश्न मना; फिर वायरल VIDEO ने मचा दिया हड़कंप! चौकी प्रभारी समेत 6 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

जब राम मस्ती भरे अंदाज में अपनी मां से पूछते हैं कि "मेरी पहली तनख्वाह आने पर आप क्या करेंगी?", तो मां का मासूमियत भरा जवाब और खुशी किसी का भी दिल पिघला सकती है। राम अपनी पीढ़ी के युवाओं को एक सीधा संदेश देते हैं- अपने माता-पिता के संघर्ष की कदर करें, उनके काम का सम्मान करें और परिवार को हमेशा समय दें।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dr.Ram lal bhoi (@dr.ramkahar2023)

इंटरनेट पर उमड़ा प्यार, लोग बोले- 'आप सबसे अमीर हैं'

यह वीडियो सामने आते ही तेजी से वायरल हो गया और इंटरनेट पर तारीफों का तांता लग गया। यूजर्स इस मां-बेटे की जोड़ी पर प्यार लुटा रहे हैं। कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने लिखा कि "मां की इस मेहनत और बेटे के इस संस्कार से बड़ा कोई धन नहीं है, आप दुनिया के सबसे अमीर इंसान हैं।"

जन्मदिन पार्टी का VIDEO वायरल हुआ तो मचा हड़कंप, डाइनामाइट न्यूज ने उठाया मामला; 3 पुलिसकर्मी निलंबित

वहीं, कुछ अन्य लोगों ने लिखा कि डॉक्टर बनने के बाद भी अपनी जड़ों और मां के इस सादगी भरे काम को न भूलना ही असली शिक्षा की पहचान है। यह कहानी साबित करती है कि इरादे मजबूत हों, तो गरीबी कभी सपनों की राह में रोड़ा नहीं बन सकती।

Location :  New Delhi

Published :  7 September 2026, 2:33 PM IST

Related News

Advertisement