पति की जिंदगी बचाने के लिए नंगे पैर दौड़ीं लता, जीती रेस और इलाज के लिए जुटाए पैसे; जानिए इस वायरल कहानी का सच
लता भगवान करे की कहानी वास्तविक है। 2013 में महाराष्ट्र के बारामती में उन्होंने वरिष्ठ नागरिक वर्ग की 3 किलोमीटर दौड़ नंगे पैर और साड़ी पहनकर जीती थी। ₹5,000 की पुरस्कार राशि पति के इलाज के लिए इस्तेमाल की गई। बाद में उनकी जिंदगी पर फिल्म बनी, जिसे National Film Award में Special Mention मिला।