हिंदी
फालतू आदत को बनाया तगड़ी कमाई का जरिया (Img- AI)
New Delhi: अक्सर लोग मोहल्ले में होने वाली बातें, गपशप और चुगलियों को सिर्फ समय की बर्बादी या बेकार का शौक मानते हैं। लेकिन कोलंबिया के आर्मेनिया शहर की रहने वाली 67 वर्षीय मिरियम ने इसी आदत को एक बेहद मुनाफा देने वाले स्टार्टअप में बदल दिया है। मिरियम खुद को गर्व से 'प्रोफेशनल गॉसिप क्वीन' कहती हैं और पड़ोसियों के राज की खरीद-फरोख्त करके आज दो-दो आलीशान मकानों की मालकिन बन चुकी हैं।
मिरियम के काम करने का तरीका बेहद अनोखा है। वे दिनभर अपने घर के बाहर कुर्सी लगाकर बैठती हैं और पूरे मोहल्ले की हलचल पर नजर रखती हैं। किसके घर कौन आया, किसका किस बात पर झगड़ा हुआ या कौन किससे छिपकर मिल रहा है इन सब बातों की पल-पल की अपडेट मिरियम के पास रहती है। जब भी किसी पड़ोसी को कोई चटपटी खबर चाहिए होती है, तो वह सीधा मिरियम के पास ही आता है।
मिरियम कोई हवा में बात नहीं करतीं, बल्कि एक पेशेवर खोजी पत्रकार की तरह काम करती हैं। उनके पास एक खास नोटबुक है, जिसमें वे तारीख और समय के साथ हर घटना को दर्ज करती हैं।
“मेरी मां ने चारा बेचकर भरा MBBS का खर्च”, डॉक्टर बेटे की यह दास्तान सुन रो पड़े लोग, वीडियो वायरल
इतना ही नहीं, उनके घर में एक बकायदा 'गॉसिप बोर्ड' लगा हुआ है, जिस पर धागों, फोटो और पर्चियों के जरिए पड़ोसियों के रिश्तों और सीक्रेट्स का पूरा जाल उकेरा गया है।
मिरियम अपनी किसी भी जानकारी का फ्री में सौदा नहीं करतीं। छोटी-मोटी खबरों के लिए वे 150 से 300 रुपये (5,000 से 10,000 कोलंबियन पेसो) वसूलती हैं। वहीं बड़े राज की कीमत भी उतनी ही भारी होती है।
केक कटा, जश्न मना; फिर वायरल VIDEO ने मचा दिया हड़कंप! चौकी प्रभारी समेत 6 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
उन्होंने बताया कि एक बार एक व्यक्ति की बेवफाई का राज दबाने के लिए उन्होंने करीब 21,000 रुपये (7 लाख कोलंबियन पेसो) की मोटी रकम वसूली थी। हालांकि इस काम से कई पड़ोसी उनसे नाराज रहते हैं, लेकिन जानकारी पाने की उत्सुकता उन्हें बार-बार मिरियम के दरवाजे तक खींच लाती है।
Location : New Delhi
Published : 8 September 2026, 3:11 PM IST