महराजगंज में शोक की लहर: क्षेत्रीय खाद्य विपणन अधिकारी रामजनम वर्मा का हार्ट अटैक से निधन, विभाग स्तब्ध

महराजगंज में तैनात क्षेत्रीय खाद्य विपणन अधिकारी रामजनम वर्मा का मंगलवार को हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हो गया। लखनऊ के चंदन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। अंबेडकर नगर के निवासी वर्मा अयोध्या में भी सेवाएं दे चुके थे।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 9 September 2026, 10:52 AM IST
google-preferred

Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में क्षेत्रीय खाद्य विपणन अधिकारी के पद पर तैनात रामजनम वर्मा का मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया। अचानक हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें गंभीर हालत में लखनऊ के चंदन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान करीब शाम चार बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। अधिकारी के अचानक निधन की खबर से खाद्य एवं विपणन विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

अचानक बिगड़ी तबीयत

जानकारी के अनुसार मंगलवार को रामजनम वर्मा की अचानक तबीयत बिगड़ी और उन्हें हार्ट अटैक आया। हालत गंभीर होने पर उन्हें तत्काल उपचार के लिए लखनऊ ले जाया गया। चंदन हॉस्पिटल में चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हो सका। मंगलवार शाम करीब चार बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कौन है रामजनम वर्मा?

रामजनम वर्मा महराजगंज जनपद में क्षेत्रीय खाद्य विपणन अधिकारी के पद पर तैनात थे। इससे पहले वह अयोध्या जनपद में भी इसी पद पर अपनी सेवाएं दे चुके थे। वह मूल रूप से अंबेडकर नगर जनपद के निवासी बताए गए हैं।

महराजगंज में निजी जमीन पर कब्जे का मामला पहुंचा कोर्ट, आदेश आते ही मौके पर हुआ बड़ा एक्शन

एक अधिकारी के इस तरह अचानक चले जाने की खबर से विभागीय अधिकारी और कर्मचारी स्तब्ध हैं। सहकर्मियों के बीच उनके कार्य व्यवहार और विभागीय सेवाओं को लेकर चर्चा होती रही। मंगलवार को जैसे ही उनके निधन की सूचना विभागीय लोगों को मिली, शोक का माहौल बन गया।

परिजनों और सहकर्मियों में गहरा शोक

बताया गया कि रामजनम वर्मा अपने नियमित दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि अचानक आई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी उनकी जिंदगी छीन लेगी। उनके निधन की खबर से परिजनों, सहकर्मियों और परिचितों में गहरा शोक है।

महराजगंज में बिजली व्यवस्था की खुली पोल, लकड़ी के डंडों के सहारे खिंचे तार; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

रामजनम वर्मा के आकस्मिक निधन को विभाग के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Location :  Maharajganj

Published :  9 September 2026, 10:52 AM IST

Advertisement