अपील बेअसर, फोन-मेसेज फेल! स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं पर DVVNL का 200 करोड़ रुपये बकाया, अब क्या करेगा प्रशासन?
स्मार्ट मीटरों को पोस्टपेड मोड में बदलने और बिजली काटने का अधिकार छिनने से दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम (DVVNL) की वसूली सुस्त पड़ गई है। लगभग 72% उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं किया, जिससे 200 करोड़ का नया बकाया हो गया है। विभाग ने कार्रवाई की अनुमति के लिए सरकार को पत्र लिखा है।