पहले जला दी थी सपनों की बाइक, फिर अंधेरी रात में 1 बजे लिया ऐसा खौफनाक बदला कि कांप उठा पटना

पटना के अथमलगोला में जन्माष्टमी मेले से साइकिल पर माला बेचकर लौट रहे 30 वर्षीय ललन पुरी की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुरानी रंजिश में पहले उसकी बाइक जलाई गई थी। जानिए इस दुखद वारदात की पूरी रिपोर्ट।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 9 September 2026, 10:30 AM IST
google-preferred

Patna: पटना जिले के अथमलगोला थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक ऐसी वारदात हुई जिसने हर किसी का दिल दहला दिया। अपने परिवार का पेट पालने के लिए मेलों में घूम-घूमकर माला बेचने वाले 30 वर्षीय ललन पुरी को अपराधियों ने उस वक्त निशाना बनाया, जब वह रात के सन्नाटे में अपनी साइकिल से घर लौट रहा था।

दक्षिणीचक रेलवे फाटक के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोलियां सीधे उसकी आंख के पास और हाथ में लगीं। लहूलुहान होकर ललन सड़क पर गिरा और वहीं उसकी सांसें थम गईं।

बाइक जली तो नहीं टूटी हिम्मत, थामी थी साइकिल की हैंडल

इस पूरी वारदात के पीछे रंजिश और बदले की एक खौफनाक कहानी सामने आ रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, ललन का अपने ही गांव के शंकर महतो से पुराना विवाद चल रहा था। कुछ समय पहले उसकी बाइक को आग के हवाले कर दिया गया था।

बाइक जलने के बाद ललन ने हार नहीं मानी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के साथ-साथ परिवार चलाने के लिए साइकिल से ही मेलों में जाना शुरू कर दिया। मंगलवार को भी वह रूपस गांव में आयोजित जन्माष्टमी मेले में माला बेचने के लिए अपनी इसी साइकिल से गया हुआ था।

Video Story: पटना में छात्रों का फूटा गुस्सा, बैरिकेडिंग तोड़ CM हाउस को घेरा

राहगीर की नजर से खुला खौफनाक राज

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। रात करीब एक बजे जब सड़क बिल्कुल सुनसान थी, तब वहां से गुजर रहे एक राहगीर की नजर सड़क किनारे पड़े ललन के शव पर पड़ी। राहगीर ने तुरंत स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास छानबीन शुरू की। खबर मिलते ही बदहवास हालत में परिजन भी पहुंचे और शव की पहचान ललन पुरी के रूप में की।

घर पर जल रहा था उम्मीद का दीया, पहुंची मौत की खबर

ललन अपने घर का इकलौता सहारा था। मंगलवार की रात भी उसके माता-पिता और परिजन घर के दरवाजे पर उसके लौटने की राह तक रहे थे। हर दिन की तरह परिवार को उम्मीद थी कि वह देर रात तक कमाई करके लौटेगा। लेकिन रात के सन्नाटे में जब ललन के कदम घर नहीं पहुंचे और उसके बजाय उसकी हत्या की खबर आई, तो पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों की सिसकियों से पूरा इलाका गमगीन हो गया।

Patna BPSC Protest: छात्रों ने तोड़े बैरिकेड, फिर पुलिस ने चलाया लाठीचार्ज और वाटर कैनन; पटना में मचा बवाल

जांच में जुटी पुलिस: पुरानी रंजिश पर टिकी नजरें

घटना की जानकारी मिलते ही अथमलगोला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की प्राथमिक जांच में पुरानी रंजिश और बाइक जलाने वाले विवाद को ही हत्या का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही इस वारदात में शामिल सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Location :  Patna

Published :  9 September 2026, 10:30 AM IST

Advertisement