Bihar Crime: बिहार में दिल दहला देने वाली वारदात, कलयुगी पिता ने बेटे पर डाला खौलता तेल
पश्चिम चंपारण जिले के भंगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा कॉलोनी गांव से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां घरेलू विवाद के दौरान एक पिता ने अपने ही बेटे पर खौलता हुआ तेल डाल दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया।