Satya Niketan में पीजी संचालकों की दाददगिरी; PG खाली कर रहे छात्र, एडवांस किराया लौटाने पर विवाद

आत्माराम कॉलेज के छात्र मयंक और उत्कर्ष ने आरोप लगाया कि PG खाली करने की जानकारी देने के बाद भी संचालक ने उनका एडवांस किराया वापस करने से मना कर दिया। छात्रों के मुताबिक, PG में एक बेड के लिए 9 हजार रुपये एडवांस किराया और 9 हजार रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट लिया जाता है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 9 September 2026, 11:04 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के बाद कई छात्र अपनी सुरक्षा को देखते हुए PG खाली कर सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट हो रहे हैं। इसी बीच दो छात्रों और मकान मालिक के बीच एडवांस किराया वापस करने को लेकर विवाद सामने आया है।

छात्रों का आरोप- एडवांस किराया लौटाने से किया इनकार

आत्माराम कॉलेज के छात्र मयंक और उत्कर्ष ने आरोप लगाया कि PG खाली करने की जानकारी देने के बाद भी संचालक ने उनका एडवांस किराया वापस करने से मना कर दिया।

छात्रों के मुताबिक, PG में एक बेड के लिए 9 हजार रुपये एडवांस किराया और 9 हजार रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट लिया जाता है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने कमरा खाली करने की बात कही तो पहले मकान मालिक ने एक-दो दिन इंतजार करने को कहा, लेकिन बाद में कथित तौर पर कहा कि अगर अभी कमरा छोड़ा तो न किराया वापस मिलेगा और न ही जमानत राशि।

MCD नोटिस को लेकर भी हुई बहस

छात्रों का आरोप है कि सुबह करीब 10 बजे फोन पर बातचीत के दौरान मकान मालिक ने MCD के नोटिस का हवाला देते हुए कहा कि जब तक आधिकारिक नोटिस नहीं आता, तब तक वह बिल्डिंग को अवैध नहीं मानते।

छात्रों ने सवाल उठाया कि हादसे के बाद जब कई लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं तो उन्हें कमरे खाली करने पर आर्थिक नुकसान क्यों उठाना पड़े।

मीडिया तक मामला पहुंचने के बाद लौटाई जमानत राशि

छात्रों का आरोप है कि मामला मीडिया तक पहुंचने के बाद मकान मालिक ने जमानत राशि वापस कर दी, लेकिन एडवांस किराया अभी तक नहीं लौटाया गया है।

वहीं, PG संचालक ने छात्रों को भरोसा दिया है कि एक-दो दिन में किराए के मुद्दे पर बातचीत कर समाधान निकाला जाएगा।

सामान लेकर दोस्तों के कमरे में हुए शिफ्ट

फिलहाल दोनों छात्र अपना सामान लेकर दोस्तों के कमरे में शिफ्ट हो गए हैं। सत्य निकेतन हादसे के बाद इलाके के कई PG में रहने वाले छात्र सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और वैकल्पिक जगहों की तलाश कर रहे हैं।

Location :  New Delhi

Published :  9 September 2026, 11:02 AM IST

Advertisement