उरी घूमने निकला था बाइकर, आर्मी जवान ने एकदम से रोका, फिर जो हुआ, देखकर लोग बोले- दिल जीत लिया

कश्मीर के उरी में रात के समय बाइक से पहुंचे केरल के ट्रैवलर को भारतीय सेना के जवान ने बॉर्डर सुरक्षा का हवाला देकर बेहद प्यार से रोका। फौजी और बाइकर की इस दिल छू लेने वाली बातचीत का वीडियो वायरल हो गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 7 October 2026, 3:30 PM IST
google-preferred

Uri: संवेदनशील और सीमावर्ती केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा हमेशा चाक-चौबंद रहती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सुरक्षा बलों के प्रति लोगों का सम्मान और बढ़ा दिया है।

रात के समय उरी की सड़कों पर बाइक से घूम रहे केरल के एक कंटेंट क्रिएटर को जब भारतीय सेना के जवान ने चेक पोस्ट पर रोका, तो उसके साथ जो बातचीत हुई, उसने लाखों इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया। फौजी के फर्ज के साथ-साथ उनके विनम्र व्यवहार की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

केरल से उरी पहुंचा था बाइकर नूर

'ट्रैक बाय नूर' नाम से इंस्टाग्राम पेज चलाने वाले ट्रैवलर नूर केरल से अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर कश्मीर के उरी पहुंचे थे। उरी चेक पोस्ट पर तैनात भारतीय सेना के जवान ने जब उन्हें रोका, तो नूर ने बताया कि वह केवल उरी को करीब से देखने और घूमने की चाहत में वहां तक आए हैं।

जवान ने कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए पहले नूर का पहचान पत्र (ID Card) जांचा और फिर अपनी बाइक को आगे पार्क करने को कहा, ताकि रास्ते में आवाजाही बाधित न हो।
छेड़छाड़ और स्टॉकिंग से बचने का मास्टरप्लान: स्कूटी सवार युवती ने सुरक्षा के लिए निकाला गजब का जुगाड़, Video Viral

फौजी ने समझाएं एलएसी (LAC) के सुरक्षा नियम

इसके बाद चेक पोस्ट पर तैनात दूसरे फौजी ने बाइकर नूर को बड़े ही सौम्य और आदरपूर्ण लहजे में बॉर्डर के कड़े नियम समझाए। जवान ने बताया कि इस बाउंड्री के ठीक आगे से एलएसी (Line of Actual Control) शुरू हो जाती है, इसलिए बिना अनुमति के आगे जाना मना है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tracks By Noor (@tracksbynoor)

फौजी ने बेहद स्पष्ट शब्दों में समझाया, "आगे जाने के लिए पहले आपकी एंट्री दर्ज होगी, पास बनेगा और फिर आप आगे बढ़ सकेंगे। यह चेक पोस्ट शाम 5 बजे बंद हो जाता है, इसलिए आपको 4 बजे तक वापस आना होगा।"

अमृतसर के जवान से वाघा बॉर्डर की बातें

बातचीत के दौरान जवान ने मुस्कराते हुए बताया कि वह पंजाब के अमृतसर से हैं। इस पर बाइकर नूर ने भी खुश होकर साझा किया कि वह हाल ही में वाघा बॉर्डर घूमकर आ चुके हैं। सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए नूर को आखिरकार वहीं से वापस लौटना पड़ा। हालांकि, एक नागरिक और देश के रक्षक के बीच का यह सकारात्मक संवाद कैमरे में कैद हो गया, जिसे देखकर लोग गदगद हो उठे।

Viral Dance Video: आधी रात हाईवे पर लड़की ने रोकी कार, ‘प्यार आ गया रे’ पर ऐसा डांस कि वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर मिली 30 लाख से अधिक व्यूज

इस खूबसूरत और प्रेरणादायक वीडियो को अब तक 30 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 1 लाख 45 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है। कमेंट सेक्शन में यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि भारतीय सेना का अनुशासन और नागरिकों के प्रति उनका सम्मानजनक व्यवहार हमेशा अलग पहचान बनाता है। वहीं अन्य लोगों ने दो भारतीयों के बीच इस खूबसूरत जुड़ाव और समझदारी की तारीफ की।

Location :  Uri

Published :  7 October 2026, 3:30 PM IST

Advertisement