पेट दर्द से तड़प रही थी 9 साल की बच्ची: डॉक्टरों ने पेट से जो निकाला, उसे देख उड़ गए सबके होश!

केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने एक दुर्लभ मेडिकल मामले में 9 साल की बच्ची के पेट और छोटी आंत से ऑपरेशन कर 1 किलो वजनी बालों का विशाल गुच्छा निकाला है। आइए जानते हैं पूरा सच...

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 3 October 2026, 5:12 PM IST
google-preferred

New Delhi: केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम से एक बहुत ही दुर्लभ मेडिकल केस सामने आया है। एक 9 साल की बच्ची के पेट और छोटी आंत में लगभग 1 किलोग्राम वजन का बालों का एक बड़ा गुच्छा जमा हो गया था। बच्ची को लगातार पेट दर्द और उल्टी की शिकायत थी। जांच के बाद डॉक्टरों ने बालों के गुच्छे को निकालने के लिए एक सर्जरी की।

बच्ची को पेट दर्द और उल्टी की थी समस्या

लगातार पेट दर्द और उल्टी की शिकायत के बाद बच्ची को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुरुआती जांच के बाद डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड (Ultrasound) और CT स्कैन किया। रिपोर्ट से पता चला कि आंत में गंभीर रुकावट थी। बाद में एंडोस्कोपी से पता चला कि बालों का एक बड़ा गुच्छा पेट से लेकर छोटी आंत तक फैला हुआ था। मेडिकल भाषा में बालों के ऐसे गुच्छे को "ट्राइकोबेजोर" कहा जाता है।

यह भी पढ़ें - नवजात के पेट में मिला दूसरा भ्रूण! यूपी में सामने आया ‘फीटस इन फीटू’ का दुर्लभ मेडिकल केस

लगभग 1 किलोग्राम वजन का हेयरबॉल निकाला गया

पैलिएटिव और पीडियाट्रिक सर्जरी (Pediatric Surgery) विभाग के सीनियर कंसल्टेंट की अगुवाई में डॉक्टरों की एक टीम ने सर्जरी की। ऑपरेशन के दौरान पेट और छोटी आंत से लगभग 1 किलोग्राम वजन का हेयरबॉल निकाला गया। अस्पताल के अनुसार, सर्जरी के बाद बच्ची की हालत में सुधार हुआ। उसने सामान्य रूप से खाना-पीना शुरू कर दिया और ठीक होने पर उसे छुट्टी दे दी गई।

यह भी पढ़ें - महराजगंज में मेडिकल लीव पर जंग: इंजीनियरों का विवाद पहुंचा थानेदार के पास, JE समेत 5 पर केस दर्ज

रैपुन्जेल सिंड्रोम क्या है?

डॉक्टरों के अनुसार, यह स्थिति रैपुन्जेल सिंड्रोम (Rapunzel Syndrome) से जुड़ी हो सकती है। इस सिंड्रोम में व्यक्ति बार-बार अपने ही बाल खींचता है और निगल जाता है। चूंकि बाल पच नहीं सकते इसलिए वे धीरे-धीरे पेट में जमा होकर एक ठोस गुच्छा बना लेते हैं। कुछ मामलों में यह गुच्छा छोटी आंत तक फैल सकता है जिससे आंत में रुकावट पैदा हो सकती है। जब यह हेयरबॉल पेट से छोटी आंत तक फैल जाता है तो इसे रैपुन्जेल सिंड्रोम कहा जाता है। इस स्थिति को बहुत दुर्लभ माना जाता है और मेडिकल लिटरेचर में इसके बहुत कम मामले दर्ज किए गए हैं। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, दुनिया भर में इस सिंड्रोम के 100 से भी कम मामले सामने आए हैं। यह स्थिति आमतौर पर किशोर लड़कियों में देखी जाती है।

Location :  New Delhi

Published :  3 October 2026, 5:12 PM IST

Related News

Advertisement