हिंदी
छात्रा के साथ युवक ने की अभद्रता (Img: Pinterest)
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कस्बे के छोटे बाजार से कॉलेज जा रही एक छात्रा के साथ कथित तौर पर अभद्रता और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से जुड़े CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। फुटेज में एक युवक छात्रा के पीछे आता और फिर उसे रास्ते में रोकता दिखाई दे रहा है।
बताया जा रहा है कि घटना गुरुवार सुबह करीब 8 बजे की है। छात्रा रोज की तरह कॉलेज जाने के लिए बाजार के रास्ते से गुजर रही थी। इसी दौरान काली शर्ट पहने एक युवक उसके पीछे आता दिखाई देता है। CCTV फुटेज में युवक छात्रा को रोकने की कोशिश करता नजर आ रहा है। इसके बाद दोनों के बीच धक्का-मुक्की होती दिखाई देती है।
ये भी पढ़ें- देवर की चाहत पूरा नहीं कर पाई भाभी तो कर दिया बड़ा अपराध, काजल ने पुलिस से कहा- मुझे इंसाफ चाहिए
घटना से जुड़ा दूसरा CCTV फुटेज करीब 39 सेकेंड का बताया जा रहा है। इसमें युवक छात्रा का हाथ पकड़ता दिखाई देता है। इसके बाद वह छात्रा के साथ मारपीट करता नजर आता है। फुटेज में युवक द्वारा छात्रा को थप्पड़ मारने की घटना भी दिखाई देती है। CCTV में दर्ज समय के मुताबिक यह घटना सुबह करीब 7 बजकर 57 मिनट के आसपास की बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें- बलिया में 10 थानाध्यक्षों का तबादला, कई थानों की बदली कमान; जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी
घटना के दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। जिस रास्ते से छात्राएं सुबह कॉलेज के लिए गुजरती हैं, वहीं इस तरह की घटना सामने आने से अभिभावकों में नाराजगी बताई जा रही है। अभिभावकों का कहना है कि कॉलेज जाने वाली छात्राओं को सुरक्षित माहौल मिलना जरूरी है। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाओं का असर छात्राओं की पढ़ाई और उनकी रोजमर्रा की आवाजाही पर भी पड़ सकता है।
Location : Muzaffarnagar
Published : 3 October 2026, 5:05 PM IST
Topics : crime news muzaffarnagar news student safety