हिंदी
नुसरत भरूचा पहुंचीं अस्पताल (Img- X)
Mumbai: बॉलीवुड की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) इंडोनेशिया के बाली में एक भयानक हादसे का शिकार हो गई हैं। छुट्टियों और फिल्म के काम के सिलसिले में बाली गईं नुसरत की रीढ़ की हड्डी में गंभीर फ्रैक्चर हो गया है। वहां के स्थानीय अस्पताल में शुरुआती इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल स्पाइन सर्जरी (Spine Surgery) की सलाह दी।
इसके बाद शुक्रवार रात को उन्हें विशेष Air Ambulance के जरिए बाली से मुंबई लाया गया है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में उन्हें स्ट्रेचर पर एम्बुलेंस से बाहर लाते देखा जा रहा था, जिससे उनके फैंस काफी परेशान हो गए।
आज भले ही Nushrratt Bharuccha किसी पहचान की मोहताज न हों, लेकिन बॉलीवुड में उनका मुकाम कड़ी मेहनत का नतीजा है। नुसरत ने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में Zee TV के मशहूर शोह 'किट्टी पार्टी' से एक छोटे से रोल से किया था। इसके बाद उन्होंने 'सेवन' सीरियल में काम किया।
फिल्मों की ओर रुख करने पर साल 2006 में आई उनकी पहली फिल्म 'जय संतोषी मां' और 2009 की 'कल किसने देखा है' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुईं। इसके बावजूद Nushrratt ने हिम्मत नहीं हारी।
लगातार असफलताओं के बाद Nushrratt को फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' और 2011 में आई 'प्यार का पंचनामा' से असली पहचान मिली। कार्तिक आर्यन के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा। इसके बाद 2015 में 'प्यार का पंचनामा 2' सुपरहिट रही, लेकिन साल 2018 में आई 'सोनू के टीटू की स्वीटी' ने उनके करियर को नए आयाम पर पहुंचा दिया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया और नुसरत को बॉलीवुड की ए-लिस्ट अभिनेत्रियों में शामिल कर दिया।
इसके बाद Nushrratt ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने आयुष्मान खुराना के साथ 'ड्रीम गर्ल', राजकुमार राव के साथ 'छलांग' और अक्षय कुमार के साथ 'रामसेतु' व 'सेल्फी' जैसी बड़ी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा। हाल ही में वह हॉरर फिल्म 'छोरी 2' में नजर आई थीं। आने वाले दिनों में वह नीरज पांडे और मनोज बाजपेयी के साथ नेटफ्लिक्स की बहुचर्चित फिल्म में दिखाई देंगी।
Kalki 2 Release Date: प्रभास की फिल्म के लिए बढ़ा इंतजार, नाग अश्विन ने दिया बड़ा अपडेट
नुसरत की टीम के मुताबिक, मुंबई पहुंचने के बाद अब अनुभवी डॉक्टरों की देखरेख में उनकी आगे की जांच और स्पाइन सर्जरी (Spine Surgery) की प्रक्रिया शुरू होगी। अस्पताल में उनके परिवार वाले और करीबी दोस्त मौजूद हैं। उनके करोड़ों फैंस और फिल्मी सितारे सोशल मीडिया के जरिए लगातार उनकी सलामती और जल्द स्वस्थ होकर बड़े पर्दे पर वापसी की दुआएं मांग रहे हैं।
Location : Mumbai
Published : 3 October 2026, 12:03 PM IST