हिंदी
महिला बाइक राइडर को देखकर खुश हुई इंफ्लूएंसर (Img- Instagram)
Mumbai: सपनों के शहर मुंबई में देर रात अकेले सफर करना किसी भी महिला के लिए सुरक्षा के लिहाज से एक बड़ी चिंता का विषय होता है। आमतौर पर जब कोई बाइक टैक्सियां बुक की जाती हैं, तो कैब या बाइक चालक के रूप में किसी पुरुष के आने का ही अनुमान लगाया जाता है।
लेकिन जरा सोचिए, जब आधी रात को आपकी बुक की गई बाइक टैक्सी पर कोई महिला राइडर आपको पिक करने पहुंचे, तो डर का माहौल पल भर में सुकून और आत्मविश्वास में बदल जाता है। कुछ ऐसा ही अनुभव हुआ मुंबई की मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर रुचिका के साथ, जब उनकी रैपिडो राइड एक मिसाल बन गई।
1.5 लाख से अधिक फॉलोअर्स वाली इंफ्लूएंसर रुचिका ने 28 सितंबर को इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया। जब उन्होंने देर रात रैपिडो बाइक बुक की, तो उन्हें लेने एक महिला राइडर पहुंची। महिला को देखकर रुचिका की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। राइड पूरी होने के बाद रुचिका ने बेहद गर्मजोशी से उनका शुक्रिया अदा किया और कहा कि यह उनके जीवन की अब तक की सबसे सेफ और कंफर्टेबल (आरामदायक) राइड थी।
जिसे लोग असली पुलिसकर्मी और वकील समझ रहे थे, दोनों निकले फर्जी; VIDEO वायरल करने के पीछे था ये मकसद
सफर खत्म होने पर रुचिका ने उस महिला बाइक राइडर की जमकर तारीफ की और कहा, "मुझे उम्मीद है कि आपको देखकर और भी महिलाएं इस पेशे में आगे आएंगी, मेहनत करेंगी और दूसरों को प्रेरित करेंगी।" इस खूबसूरत पल के लिए रुचिका ने रैपिडो कंपनी का भी धन्यवाद किया। जवाब में कंपनी ने भी कमेंट कर कहा कि ग्राहकों का यह भरोसा और फीडबैक उनके लिए बहुत मायने रखता है।
फिंगर लगवाकर नहीं दिया राशन! कजरी गांव के पंचायत भवन में खूब चले लाठी डंडे, वीडियो वायरल
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कमेंट सेक्शन में कुछ यूजर्स ने कानून और सुरक्षा का हवाला देते हुए इस बात पर सवाल उठाया कि राइडर और पैसेंजर दोनों ने हेलमेट क्यों नहीं पहना था। हालांकि, सुरक्षा नियमों से इतर बहुसंख्यक लोगों ने उस महिला राइडर के जज्बे को सलाम किया। लोगों ने रूढ़िवादिता को तोड़कर आत्मनिर्भर बनने वाली उस महिला राइडर को कमेंट सेक्शन में 'क्वीन' और 'रियल हीरो' करार दिया।
Location : Mumbai
Published : 29 September 2026, 4:22 PM IST