सात समंदर पार से आई सहेलियों का ऐसा हुआ स्वागत, Viral video देख लोग बोले ये है…

देसी शादी में विदेशी सहेलियों का दिल छू लेने वाला स्वागत सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरती, फूल और मिठाई से हुआ यह सत्कार ‘अतिथि देवो भव’ की असली मिसाल बन गया, जिसे लोग भारतीय संस्कृति की खूबसूरती बता रहे हैं।

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 3 February 2026, 4:19 PM IST
google-preferred

New Delhi: भारतीय शादियां सिर्फ रस्मों और रौनक के लिए नहीं, बल्कि दिल से की जाने वाली मेहमाननवाजी के लिए भी जानी जाती हैं। अक्सर शादियों में दोस्तों का जमावड़ा तो होता ही है, लेकिन जब सात समंदर पार से कोई दोस्त देसी शादी का हिस्सा बनने आए, तो उसका स्वागत भी उतना ही खास होना चाहिए। इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो यही खूबसूरत एहसास बयां कर रहा है।

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @musskaann_rana नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन की विदेशी सहेलियां जैसे ही उसके घर पहुंचती हैं, उन्हें ऐसा स्वागत मिलता है जिसकी उन्होंने शायद कल्पना भी नहीं की थी। घर के बाहर पूरा परिवार बाहें फैलाकर उनका इंतजार करता नजर आता है, मानो कोई अपने बरसों बाद घर लौट रहा हो।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mu⚡kan Rana (@musskaann_rana) 

आरती, फूल और मिठास से हुआ स्वागत

वीडियो में साफ दिखता है कि मेहमानों का स्वागत किसी औपचारिक तरीके से नहीं, बल्कि पूरे अपनापन और प्यार के साथ किया गया। सबसे पहले उनकी आरती उतारी जाती है, फिर नजर उतारकर उन्हें घर में प्रवेश कराया जाता है। इसके बाद फूलों की बरसात और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया जाता है। यह पूरा नज़ारा भारतीय संस्कारों और परंपराओं की झलक दिखाता है।

Viral News: हाईवे पर एक पल की लापरवाही, लेकिन आगे जो हुआ उसे देखकर कांप जाएगी आपकी रूह

भावुक हो गईं विदेशी मेहमान

इस स्वागत को देखकर विदेशी सहेलियां खुद को भावुक होने से रोक नहीं पातीं। उनके चेहरे पर हैरानी, खुशी और सम्मान का मिला-जुला भाव साफ देखा जा सकता है। वेस्टर्न कल्चर में पली-बढ़ी इन मेहमानों के लिए यह अनुभव बिल्कुल नया था। भारत में मेहमानों को परिवार की तरह अपनाने की यह परंपरा उन्हें अंदर तक छू गई।

सोशल मीडिया पर जमकर मिल रही तारीफ

वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने इसे भारतीय संस्कृति की सबसे खूबसूरत मिसाल बताया। एक यूजर ने कमेंट किया, “अतिथि देवो भव सिर्फ कहावत नहीं, भारत में जी जाती है।” वहीं दूसरे ने लिखा, “यही वजह है कि विदेशी भारत आकर दिल से जुड़ जाते हैं।” कई लोगों ने यह भी कहा कि भारतीय शादियां सिर्फ दो लोगों का नहीं, बल्कि संस्कारों और रिश्तों का उत्सव होती हैं।

Viral News: कीमतों में इतना फर्क कैसे? महिला ने खोली Zomato रेट गैप की पोल, जानें कंपनी ने क्या वजह बताई

क्यों खास है यह वीडियो

आज के दौर में जब चीजें तेजी से बदल रही हैं, ऐसे वीडियो यह याद दिलाते हैं कि भारतीय संस्कृति की जड़ें अब भी मजबूत हैं। मेहमान चाहे देश का हो या विदेश का, उसे सम्मान, प्यार और अपनापन देना भारतीय समाज की पहचान रही है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 3 February 2026, 4:19 PM IST

Advertisement
Advertisement