हिंदी
Bulandshahr: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में रविवार सुबह से घने कोहरे की चादर छाई हुई है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। खासतौर पर पहासू क्षेत्र में कोहरे का असर इतना ज्यादा है कि सड़कों पर वाहन 40 मीटर की दूरी तक भी ठीक से दिखाई नहीं दे रहे हैं। कोहरे की वजह से यातायात व्यवस्था पर गहरा असर पड़ा है और वाहन धीमी गति से चल रहे हैं।
कोहरे की गिरफ्त में बुलंदशहर: 40 मीटर पर थमी नजर, सड़कों पर रेंगते वाहन
स्थानीय लोग इस सीजन में पहली बार इतना घना कोहरा देख रहे हैं, जिससे सड़कें, खेत और इमारतें पूरी तरह धुंध में छिपी नजर आईं। इस दृश्यता की कमी के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। स्कूल जाने वाले बच्चे, बुजुर्ग और दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों को खासे परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण कई वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर वाहन चलाने की मजबूरी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, यह स्थिति कुछ दिनों तक बनी रह सकती है, जिससे आने वाले दिनों में और भी अधिक परेशानी हो सकती है।
Location : Bulandshahr
Published : 14 December 2025, 3:42 PM IST