Video: धुंध में लिपटी बुलंदशहर की सड़कें, दृश्यता हुई शून्य, जनजीवन अस्त-व्यस्त
बुलंदशहर में घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। पहासू क्षेत्र समेत जिले के कई इलाकों में दृश्यता 40 मीटर से भी कम रह गई है। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार थम गई और चालकों को दिन में भी लाइट जलाकर वाहन चलाने पड़े। मौसम विभाग ने सतर्कता बरतने की अपील की है।