हिंदी
देवभूमि में ‘चार साल बेमिसाल’ का शोर! मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में ऐसा क्या किया कि तस्वीरें वायरल हो गईं? प्रति व्यक्ति आय में 41% की भारी वृद्धि और कड़े कानूनों के बीच, क्या वाकई 2027 की राह आसान हो गई है? पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें…
धामी सरकार के 4 साल पूर्ण (source: google)
Dehradun: उत्तराखंड की भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल के चार साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए प्रदेश भर में "जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल" नाम से एक बड़ा अभियान शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून के परेड ग्राउंड में दीप जलाकर इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री एक आम पहाड़ी व्यक्ति के अंदाज में नजर आए, जब उन्होंने एक स्टॉल पर रुककर उत्तराखंड का प्रसिद्ध पारंपरिक पकवान 'सेल रोटी' खुद अपने हाथों से बनाई।
यह कार्यक्रम 23 मार्च से शुरू होकर 25 मार्च तक चलेगा। राजधानी के परेड ग्राउंड में लगे विकास मेलों और स्टालों के जरिए सरकार अपनी चार साल की कामयाबियों को आम जनता को दिखा रही है। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सुबोध उनियाल और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। सीएम धामी ने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य हर पहाड़ी के चेहरे पर मुस्कान लाना है। परेड ग्राउंड के इस मुख्य कार्यक्रम को टीवी और सोशल मीडिया के जरिए उत्तराखंड के सभी जिलों में लाइव दिखाया गया, ताकि गांव-गांव के लोग सरकार के कामों को देख सकें।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस दौरान सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उन्होंने बताया कि धामी सरकार के समय उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) और देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू हुआ, जो युवाओं के भविष्य के लिए बड़ा कदम है। पिछले चार सालों में राज्य के लोगों की औसत कमाई (प्रति व्यक्ति आय) में 41 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यही नहीं, राज्य में 20 हजार से ज्यादा नए उद्योग लगे हैं और बिजली के उत्पादन में भी तीन गुना इजाफा हुआ है। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने जो काम किए हैं, उससे जनता खुश है।
मैनपुरी में सनसनीखेज मामला: सात साल की मासूम बच्ची से शर्मनाक हरकत, आरोपी युवक को पुलिस ने दबोचा
प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और सीएम धामी की मेहनत से 2027 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की भारी जीत होगी। उन्होंने कहा कि सरकार के पास अभी एक साल का समय और है, जिसमें विकास के और भी बड़े काम किए जाएंगे। उनके अनुसार, जिस तरह राज्य की आर्थिकी (GSDP) 7.23 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है, उससे साफ है कि उत्तराखंड तेजी से आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में यह देश के सबसे विकसित राज्यों में शामिल होगा।