हिंदी
इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण चरम पर पहुंचे तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं। पढ़िये क्या-क्या बोल रहे हैं पीएम मोदी
लोकसभा में पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
New Delhi: संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध को लेकर पहले दिन से ही विपक्षी दल सरकार पर हमलावर नजर आये और पीएम मोदी से लगातार जवाब मांगते रहे। मीडिल ईस्ट में चरम पर पहुंचे तनाव के बीच अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं।
पीएम मोदी इस युद्ध पर भारत का पक्ष रखने के साथ ही तनाव के कारण एलपीजी समेत पेट्रो पदार्थों की आपूर्ति, युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में फंसे भारतीयों के लिये चलाये जा रहे रेसक्यू ऑपरेशन समेत कई संबंधित मुद्दों पर जानकारी दे रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने जानकारी दी कि अब तक 3 लाख से अधिक भारतीयों को सुरक्षित भारत वापस लाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि सरकार लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और जहां भी भारतीय नागरिक फंसे हैं, उन्हें निकालने के लिए विशेष रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि अभी भी खाड़ी देशों में 1 करोड़ से अधिक भारतीय मौजूद हैं, जिनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना एक बड़ी चुनौती है।
PM Modi Live: लोकसभा में बोले पीएम मोदी- इजरायल-अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच 3 लाख से अधिक भारतीय सुरक्षित भारत लौटे, 1 करोड़ से अधिक लोग खाड़ी देशों में फंसे हैं।@PMOIndia #latest #IranWar pic.twitter.com/6xqU5TXEUG
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 23, 2026
संसद के बजट सत्र के दौरान विपक्ष लगातार सरकार से इस मुद्दे पर जवाब मांग रहा था। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत किसी भी वैश्विक संकट के समय अपने नागरिकों को अकेला नहीं छोड़ता। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार सभी आवश्यक कदम उठा रही है और विदेश मंत्रालय लगातार संबंधित देशों के संपर्क में है।
युद्ध के कारण तेल और गैस की आपूर्ति पर पड़ने वाले असर को लेकर भी प्रधानमंत्री ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले भारत 27 देशों से तेल आयात करता था, लेकिन अब यह संख्या बढ़ाकर 41 देशों तक कर दी गई है। इससे भारत की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत हुई है और किसी एक क्षेत्र पर निर्भरता कम हुई है।
PM Modi Live: लोकसभा में बोले पीएम मोदी- पहले हम 27 देशों के तेल आयात करते थे, अब भारत 41 देशों से ऊर्जा संसाधनों का आयात करते हैं। भारत के पास इस समय 53 लाख मीट्रिक टन तेल रिजर्व है।@PMOIndia @narendramodi #latest pic.twitter.com/FJAOy8IEMB
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 23, 2026
प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत के पास इस समय लगभग 53 लाख मीट्रिक टन का रणनीतिक तेल भंडार मौजूद है। उन्होंने कहा कि सरकार भविष्य में ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों पर भी तेजी से काम कर रही है, ताकि वैश्विक संकटों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर कम से कम पड़े।