Nainital News: हल्द्वानी में एमबीए छात्र की संदिग्ध मौत, परिवार में मचा कोहराम

हल्द्वानी में कमलवागंजा क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। आम्रपाली विश्वविद्यालय में एमबीए की पढ़ाई कर रहे 22 वर्षीय दिनेश माहरा का शव उनके अपने कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। जानिए पूरी खबर

Nainital: कमलवागंजा क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। आम्रपाली विश्वविद्यालय में एमबीए की पढ़ाई कर रहे 22 वर्षीय दिनेश माहरा का शव उनके अपने कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। देर रात तक सामान्य व्यवहार करने वाले दिनेश की अचानक हुई मौत ने परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ये है पूरा मामला 

जानकारी के मुताबिक, गिरजा विहार फेस 6 निवासी दिनेश सोमवार रात परिवार के साथ सामान्य रूप से भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आया तो उसकी मां उसे उठाने के लिए कमरे में पहुंचीं। दरवाजा खोलते ही उनके होश उड़ गए, क्योंकि दिनेश रस्सी के फंदे पर झूल रहा था। परिजन और पड़ोसी तुरंत उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

संन्यास के बाद भी KKR नहीं छोड़ेंगे आंद्रे रसेल! जर्सी रिटायर होने के साथ मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें क्या है टीम का ‘मास्टर प्लान’

हाथ काटकर खुदकुशी की कोशिश

परिवार ने बताया कि दिनेश शांत स्वभाव का था और पढ़ाई में काफी सक्रिय रहता था। किसी प्रकार के तनाव या परेशानी का अंदेशा कभी नहीं दिखा, जिसके चलते परिजन उसके इस कदम को समझ नहीं पा रहे हैं। यह भी सामने आया है कि दिनेश कुछ समय पहले हाथ काटकर खुदकुशी की कोशिश कर चुका था।

अनजान कॉल से नहीं होगा कन्फ्यूजन, BSNL ला रहा नया फीचर; अब एक क्लिक में पढ़ें ताजा अपडेट

मामले की गहराई से छानबीन

घटना की सूचना मिलते ही असम राइफल्स में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर तैनात उसके पिता भी हल्द्वानी पहुंच गए। उधर, पुलिस ने मौके से दिनेश का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि छात्र के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस फोन और अन्य साक्ष्यों की मदद से मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

Location : 
  • नैनीताल

Published : 
  • 25 March 2026, 6:09 PM IST

Advertisement