Rishikesh Bus Accident: ऋषिकेश में भीषण सड़क हादसा, पुल से गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 35 यात्री सवार थे

उत्तराखंड के ऋषिकेश में आज मंगलवार को कुछदेर पहले एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गूलर बाजार के पास यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पुल से करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बस में 35 लोग सवार थे। रेस्क्यू अभियान चलाकर 20 घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Updated : 17 November 2026, 8:23 AM IST
google-preferred

Rishikesh: मंगलवार सुबह उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। गुलार बाजार के पास, एक बस पुल से लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। घटना के समय बस में करीब 30 से 35 लोग सवार थे। सूचना मिलने पर SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया। अब तक लगभग 20 घायल यात्रियों को खाई से बाहर निकाला जा चुका है। घायलों को एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

SDRF के अनुसार, हादसे की खबर मिलते ही ब्यासी और ढालवाला पोस्ट से टीमों को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया। वहां पहुंचने के बाद, टीमों ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया।

इस खबर को अपडेट किया जा रहा है।

Location :  Rishikesh

Published :  17 November 2026, 8:18 AM IST

Related News

Advertisement