Deoria: 6 गोवंश को ले जा रहे थे तस्करी के लिए, अब दो आरोपियों पर कसा शिकंजा

गोवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भलुअनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गोवंश तस्करी के मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 17 November 2026, 8:23 AM IST
google-preferred

Deoria: गोवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भलुअनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गोवंश तस्करी के मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अनूप यादव निवासी परान छपरा, थाना सलेमपुर और सेराज अली निवासी बारीडिहा, थाना भलुअनी के रूप में हुई है।

तस्करी में प्रयुक्त वाहन भी बरामद

पुलिस के अनुसार, 14 नवंबर की रात तस्करी के लिए ले जाए जा रहे छह गोवंशीय पशुओं को मुक्त कराया गया था। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 183/2026 के तहत गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। घटना में शामिल एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था और तस्करी में प्रयुक्त वाहन भी बरामद किया गया था।

दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू

इसी मामले में फरार चल रहे अनूप यादव और सेराज अली को मुखबिर की सूचना पर 16 नवंबर को ग्राम मरवटिया उपाध्याय के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।

Rishikesh Bus Accident: ऋषिकेश में भीषण सड़क हादसा, पुल से गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 35 यात्री सवार थे

पुलिस के मुताबिक, मामले में एक अन्य वांछित अभियुक्त अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी बरहज रंजना सचान के पर्यवेक्षण में की गई।

Location :  Deoria

Published :  17 November 2026, 8:23 AM IST

Related News

Advertisement