हिंदी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
Nainital: उत्तराखंड की खूबसूरत झीलों की नगरी नैनीताल जल्द ही ऐतिहासिक पल की साक्षी बनने जा रही है। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की प्रस्तावित यात्रा को लेकर राज्य प्रशासन ने तैयारियों में पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में मंगलवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह की अध्यक्षता में राजभवन में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, बैठक में राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रपति का यह दौरा न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे कुमाऊं क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी की जाएं ताकि राष्ट्रपति की यात्रा गरिमामय और सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके।
राज्यपाल ने कहा, “राष्ट्रपति की यह यात्रा हमारे राज्य के लिए सम्मान और अवसर दोनों है। सभी अधिकारी अपने विभागों के बीच बेहतर समन्वय रखकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दें। प्रत्येक कार्यक्रम को इस तरह आयोजित किया जाए कि राज्य की संस्कृति और आतिथ्य की झलक स्पष्ट दिखे।”
बिहार की सियासत में मुसलमान: वोट बैंक तो है, पर सत्ता से दूरी क्यों बढ़ रही; पढ़ें इसका पूरा गणित
बैठक में यह जानकारी दी गई कि राष्ट्रपति नैनीताल राजभवन के 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में शामिल होंगी। इसके साथ ही वह कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी और प्रसिद्ध कैंचीधाम मंदिर में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन भी करेंगी।
प्रशासन की ओर से सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, अतिथियों के स्वागत और आवास व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। नैनीताल की सड़कों, राजभवन परिसर और विश्वविद्यालय परिसर में सौंदर्यीकरण कार्यों की गति बढ़ाने को कहा गया है।
उत्तराखंड में स्कूल प्रशासन की बढ़ती मनमानी, फीस, अनुशासन और नियमों की उड़ रही धज्जियां
बैठक में सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, कुमाऊं मंडल आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, अपर सचिव राज्यपाल रीना जोशी, केएमवीएन के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर, जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल, कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत और पुलिस अधीक्षक (यातायात) जगदीश चंद्र सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
राज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य हो और सभी विभागों के बीच संपूर्ण तालमेल बना रहे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति की यात्रा से प्रदेश की संस्कृति, पर्यटन और शैक्षणिक गौरव को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।
Location : Nainital
Published : 28 October 2025, 8:39 PM IST
Topics : Governor Gurmeet Singh Nainital visit President Draupadi Murmu Raj Bhavan Nainital Uttarakhand News