राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की प्रस्तावित नैनीताल यात्रा को लेकर तैयारियां तेज, राज्यपाल ने की समीक्षा बैठक
नैनीताल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों को लेकर राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने अधिकारियों संग बैठक की। उन्होंने सभी विभागों को समयबद्ध और गुणवत्ता युक्त तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।