अब जाम नहीं करेगा परेशान…नैनीताल का स्मार्ट ट्रैफिक प्लान, जानें ऐसे मिलेगी राहत

नैनीताल में पर्यटन सीजन से पहले ट्रैफिक आई प्रणाली शुरू की जा रही है, जिसके जरिए पार्किंग और सड़कों पर वाहनों की गतिविधि पर रियल टाइम निगरानी होगी। इस तकनीक से ट्रैफिक नियंत्रण आसान होगा और जाम की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी।

Nainital: पर्यटन सीजन के आगमन से पहले नैनीताल की ट्रैफिक व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। शहर में अब ट्रैफिक आई नाम की नई तकनीकी व्यवस्था स्थापित की जा रही है, जिसके माध्यम से पार्किंग और सड़कों पर वाहनों की आवाजाही पर सीधी नजर रखी जा सकेगी।

क्या है पूरी खबर?

आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि ट्रैफिक आई एक उन्नत डिवाइस है, जो शहर में मौजूद सभी पार्किंग स्थलों की वास्तविक स्थिति तुरंत बताता है। कौनसी पार्किंग भरी हुई है, कहां खाली जगह उपलब्ध है, इसकी जानकारी कुछ ही क्षणों में कंट्रोल रूम तक पहुंच जाएगी। इससे अधिकारी पूरे शहर की पार्किंग और ट्रैफिक की स्थिति को बैठे बैठे मॉनिटर कर सकेंगे।

दिशा में ट्रैफिक का दबाव बढ़ रहा

उन्होंने कहा कि यह उपकरण मुख्य मार्गों पर वाहनों की संख्या भी रिकॉर्ड करता है और यह संकेत देता है कि किस दिशा में ट्रैफिक का दबाव बढ़ रहा है। इस डेटा के आधार पर पुलिस तुरंत ट्रैफिक को डायवर्ट करने, नियंत्रित करने या आवश्यक होने पर रोकने जैसे निर्णय तेजी से ले सकेगी। अब तक अधिकांश फैसले मैन्युअल आधार पर लिए जाते थे, लेकिन इस तकनीक के लागू होने पर पुलिस को रियल टाइम जानकारी मिलेगी जिससे जाम की समस्या कम करने में बड़ी मदद मिलेगी।

बलरामपुर में अवैध क्लीनिक और पैथोलॉजी लैब पर बड़ी कार्रवाई, चार प्रतिष्ठान सील, हड़कंप

आईआईटी रुड़की के सहयोग से विकसित

यह तकनीक उत्तराखंड पुलिस और आईआईटी रुड़की के सहयोग से विकसित की गई है। पायलट प्रोजेक्ट के दौरान शहर की कई पार्किंग में इसे परीक्षण रूप में लगाया गया, जहां मिले डेटा का उपयोग कर ट्रैफिक प्लान तैयार किए गए। अब पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले इस योजना को पूर्ण रूप से लागू करने की तैयारी है।

डाइनामाइट न्यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत में नवागत डीएम का समस्याओं के निस्तारण पर जोर

व्यवस्थित ढंग से नियंत्रित

इस उद्देश्य से एडिशनल एसपी वायरलेस की अध्यक्षता में एक टीम गठित की गई जिसने शहर और आसपास के क्षेत्रों का सर्वे किया। सर्वे में लगभग 70 स्थान ऐसे मिले जहां नेटवर्क सिग्नल मजबूत पाया गया। पहले चरण में 32 लोकेशनों पर ट्रैफिक आई लगाने की योजना बनाई गई है।इस व्यवस्था को नैनीताल के साथ हल्द्वानी, काठगोदाम और कैंची धाम की ओर जाने वाले मार्गों तक विस्तार देने की योजना है, ताकि पूरे क्षेत्र में ट्रैफिक को स्मार्ट और व्यवस्थित ढंग से नियंत्रित किया जा सके।

Location :  Nainital

Published :  6 May 2026, 1:55 PM IST

Advertisement