हिंदी
प्रतीकात्मक तस्वीर (Img: Google)
Nainital: नैनीताल जिले में हल्द्वानी के हल्दूचौड़ क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने पूरे मोहल्ले को दर्द और खामोशी में डुबो दिया। अपने छोटे बेटे को पुकारने के लिए बालकनी में झुकी एक मां अचानक नीचे जा गिरी और कुछ ही पलों में एक परिवार का आधार हमेशा के लिए खो गया।
अल्मोड़ा जिले के गौना गांव की रहने वाली करीब 30 वर्षीय मुन्नी देवी अपने पति और दोनों बच्चों के साथ तारा कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर किराए से रह रही थीं। रोज की तरह उनका बेटा नीचे खेल रहा था। उसे बुलाने के लिए वह बालकनी की रेलिंग के सहारे झुककर नीचे देखने लगीं, लेकिन इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह सीधा सड़क पर आ गिरीं। इस दौरान मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई।
घायल अवस्था में मुन्नी देवी को बिना देर किए सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उस समय उनके पति अपनी ड्यूटी पर थे और हादसे की सूचना मिलते ही घर में चीख पुकार मच गई। दो मासूम बच्चों पर अचानक ऐसा दुख टूट पड़ा, जिसका अंदाज़ा लगाना भी मुश्किल है।
नैनीताल: मदिरा दुकानों पर छापेमारी, ओवररेटिंग करने वालों से ₹3.05 लाख जुर्माना वसूला
पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार यह एक दर्दनाक दुर्घटना है, जिसमें संतुलन बिगड़ने के कारण महिला की मौत हुई। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और लोग बालकनी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जता रहे हैं।
Location : Nainital
Published : 15 April 2026, 12:27 PM IST
Topics : halduchor Haldwani Nainital Nainital News