हिंदी
Nainital: हल्द्वानी में योगा ट्रेनर ज्योति मेर हत्याकांड मामले में पुलिस द्वारा खुलासा न होने पर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। गुस्साए लोगों ने कहा कि तीन सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपी को पकड़ने में नाकाम रही है। इसी को लेकर शुक्रवार को स्थानीय लोग और सामाजिक संगठन एसएसपी कार्यालय के बाहर जमा हुए और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए।
लोगों का आरोप था कि न्याय मांगने वालों को दबाया जाता है जबकि अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं।
मौके पर पहुंचे एसपी सिटी प्रकाश चंद्र आर्य ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिया कि पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं और जल्द ही मामला सुलझ जाएगा।
पहाड़ी आर्मी के संस्थापक हरीश रावत ने कहा कि वह पिछले तीन सप्ताह से हत्याकांड के खुलासे की मांग कर रहे हैं लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। उन्होंने सोमवार तक हर हाल में पुलिस को खुलासा करने को कहा। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी।
एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि पुलिस कई टीम बनाकर आरोपियों की खोजबीन में लगी है।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर अगले 24 घंटे में दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो वे बड़े आंदोलन की योजना बनाएंगे और मामले को पूरे शहर में उजागर करेंगे।
गौरतबल है कि 31 जुलाई को ज्योति मेर का शव उनके जे.के. पुरम स्थित कमरे में मिला लेकिन पुलिस ने इसे आत्महत्या बताकर मामले को टाल दिया। तीन दिन बाद जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो उसमें निर्ममता से की गई हत्या का खुलासा हुआ, लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
नैनीताल की भीगती सड़कों पर कुछ ऐसा हुआ जिसे देख लोग रह गए दंग… बच्चों के हौसले ने लिखी नई कहानी
स्थानीय लोगों ने बताया कि नैनीताल जिला पहले शांतिपूर्ण था लेकिन हाल के समय में अशांत हो गया है। चाहे बनभूलपुरा कांड हो या नैनीताल का उस्मान कानपुर मामला दोनों ही मामलों में पुलिस विफल रही जिससे नैनीताल में गुंडागर्दी, गोलीबारी, चोरी, डकैती और जघन्य अपराध बढ़ते जा रहे हैं।
Location : नैनीताल
Published : 16 August 2025, 7:43 PM IST
Topics : Haldwani Jyoti Mer Murder Case Nainital Yoga Trainer