हिंदी
रामनगर में अवैध तमंचा बरामद
Nainital: रामनगर पुलिस ने दो आरोपियों को भवानीगंज क्षेत्र से अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 तमन्चा 12 बोर मय 01 खोखा कारतूस बरामद किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शानू खान (36 वर्ष) पुत्र रईस खान, नई बस्ती गुलरघट्टी, रामनगर, और शाहरूख खान (30 वर्ष) पुत्र रईस अहमद, नई बस्ती गुलरघट्टी, रामनगर, के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार दिनांक 12-09-2025 को वादी सागर (26) पुत्र मलखान सिंह, निवासी रेलवे पड़ाव रामनगर, द्वारा थाना रामनगर में तहरीर दी गई कि वह बंबागेर रामनगर में शानू की दुकान पर किसी काम से गया था, जहाँ पर शानू और उसके भाई शाहरुख द्वारा उसके साथ मारपीट की गई। इसी दौरान शानू द्वारा तमंचे से जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया गया, जिससे छर्रे लगने से वह घायल हो गया।
उक्त तहरीर के आधार पर थाना रामनगर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी प्रकाश चंद्र को विशेष टीम गठित कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।
नैनीताल में ड्रग्स फ्री मिशन के तहत बड़ी कार्रवाई, 250 पाउच अवैध शराब जब्त
निर्देशों का अनुपालन करते हुए क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडेय एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर अरुण सैनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए कुशल पतारसी एवं सुरागरसी से दो आरोपियों को भवानीगंज क्षेत्र से गिरफ्तार कर बड़ा सफल ऑपरेशन अंजाम दिया।
पूछताछ में अभियुक्त शानू खान के कब्जे से अवैध हथियार 1 तमन्चा 12 बोर मय 01 खोखा कारतूस बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर दोनों के विरुद्ध हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्यवाही जारी है।
पुलिस ने आरोपी शानू के कब्जे से 1 तमन्चा 12 बोर मय 01 खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस टीम में उनि गगनदीप सिंह,उनि जोगा सिंह, हेकां तालिब हुसैन, कानि संजय कुमार, कानि बिजेन्द्र गौतम, कानि संजय सिंह शामिल थे।
Location : Ramnagar
Published : 15 September 2025, 1:23 PM IST
Topics : illegal pistol recovered Nainital police Ramnagar