आंधी के कहर से थमी नैनीताल की रफ्तार: 40 घंटे से अंधेरे में डूबा शहर, मोमबत्ती की रोशनी में गुजरी सैलानियों की रात

नैनीताल में तेज आंधी-तूफान के बाद बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। करीब 40 घंटे से शहर अंधेरे में डूबा है, जिससे आम जनजीवन के साथ पर्यटन कारोबार पर भी बड़ा असर पड़ा है। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तेजी से बदल गया है। दिन में हुई बूंदाबांदी और ओलावृष्टि के बाद देर रात मौसम अचानक बिगड़ गया।

Nainital: नैनीताल में देर रात आए तेज आंधीतूफान ने शहर की बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। कई जगहों पर पेड़ गिरने से बिजली के खंभे और तार क्षतिग्रस्त हो गए, जिसके चलते शहर के साथ। साथ आसपास के गांवों में भी बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

सोमवार शाम तक ऊर्जा निगम की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद कुछ इलाकों में बिजली बहाल की, लेकिन यह राहत ज्यादा देर नहीं टिक सकी। मुख्य लाइन में अचानक आई खराबी के चलते पूरा शहर फिर अंधेरे में डूब गया। करीब 40 घंटे तक बिजली न आने से लोगों के मोबाइल फोन बंद हो गए और पर्यटन कारोबार पर भी इसका सीधा असर देखने को मिला।

Nainital Road Accident: नैनीताल के चार युवकों की लखनऊ-दिल्ली हाइवे हादसे में दर्दनाक मौत, एक गंभीर

हालात ऐसे हो गए कि शहर के बाजारों और रेस्टोरेंट्स में पर्यटकों को मोमबत्ती की रोशनी में खाना खाना पड़ा। वहीं, सड़क किनारे ढाबों में दोपहिया वाहनों की हेडलाइट के सहारे लोग अपनी भूख मिटाते नजर आए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस तरह का नजारा पहले कभी देखने को नहीं मिला था।

सबसे हैरानी की बात यह रही कि इस गंभीर स्थिति के बावजूद ऊर्जा निगम के कई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। सिर्फ अधिशासी अभियंता ही हालात पर नजर बनाए रहे, जबकि बाकी अधिकारी हल्द्वानी में ही डटे रहे।

विभाग की ओर से बताया गया है कि फॉल्ट की पहचान करने का काम जारी है और दोपहर तक बिजली आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है। बिजली कटौती से परेशान लोगों ने सोशल मीडिया पर भी अपनी नाराजगी जाहिर की है और सिस्टम की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।

नैनीताल में ब्लॉक प्रमुख ज्योति अधिकारी की आत्महत्या कोशिश से हड़कंप, लाइव के बाद जंगल में मिलीं

बदला मौसम का मिजाज

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तेजी से बदल गया है। दिन में हुई बूंदाबांदी और ओलावृष्टि के बाद देर रात मौसम अचानक बिगड़ गया। हल्द्वानी में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ तेज आंधी, बिजली की कड़कड़ाहट और झमाझम बारिश ने तापमान गिरा दीया। तेज हवाओं के चलते शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई और जिसके चलते लोग अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर हो गए। वहीं तेज हवाओं के चलते फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।

वहीं रविवार को प्रदेश के कई जिलों में मौसम का असर देखने को मिला। नैनीताल, चंपावत, ऊधम सिंह नगर, पौड़ी, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चमोली और देहरादून में बारिश दर्ज की गई। वहीं पिथौरागढ़ के धारचुला और रुद्रप्रयाग के केदारनाथ क्षेत्र में बारिश के साथ बर्फबारी भी हुई। नैनीताल में ओलावृष्टि के कारण सड़कें और घरों की छतें सफेद चादर से ढकी नजर आईं।

Location : 
  • Nainital

Published : 
  • 17 March 2026, 2:20 PM IST

Advertisement