Deoria Weather Update: सुबह-सुबह बदला मौसम, तेज गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित

Deoria में शुक्रवार सुबह अचानक मौसम बदल गया। तेज गरज-चमक के साथ हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई इलाकों में जलभराव से लोगों को परेशानी हुई। हालांकि तापमान में गिरावट से गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक बारिश जारी रहने की संभावना जताई है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 1 May 2026, 11:53 AM IST
google-preferred

Deoria: देवरिया में शुक्रवार सुबह अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज गरज-चमक के साथ शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने पूरे जिले का जनजीवन प्रभावित कर दिया। शहर समेत कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मुख्य बाजारों और सड़कों पर आवाजाही भी प्रभावित रही।

Deoria: बैतालपुर रेस्टोरेंट हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, फरार दो आरोपी गिरफ्तार, अब तक छह पहुंच चुके जेल

तापमान में गिरावट, गर्मी से राहत

लगातार हो रही बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है। वहीं किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है, क्योंकि इससे फसलों को नमी मिलने और उत्पादन बेहतर होने की उम्मीद है।

Deoria Murder Case: गैर-इरादतन हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मौसम विभाग का अलर्ट, सतर्क रहने की अपील

मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। साथ ही बिजली कड़कने के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Location :  Deoria

Published :  1 May 2026, 11:52 AM IST

Advertisement