Deoria Murder Case: गैर-इरादतन हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

देवरिया जनपद में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरियारपुर पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या के एक मामले में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कार्रवाई की...

Updated : 30 April 2026, 5:53 PM IST
google-preferred

Deoria News: उत्तर प्रदेश के  देवरिया जनपद में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरियारपुर पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या के एक मामले में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

क्या है पूरी खबर?

पुलिस के अनुसार  थाना बरियारपुर पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 71/2026 धारा 105 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त सूर्यभान चौहान (55 वर्ष), निवासी घटैलाचेती को गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पड़री मल्ल–देवरिया मीर नहर रोड के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

देवरिया में सपा नेताओं पर पुलिस का बड़ा एक्शन, रातभर हाउस अरेस्ट, क्या है इसके पीछे की असली वजह

इलाज के दौरान 28 अप्रैल की सुबह मौत

घटना के संबंध में बताया गया कि 28 अप्रैल 2026 को वादी जनार्दन शर्मा ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनके पुत्र देवानंद शर्मा को गांव के ही सूर्यभान चौहान ने 26 अप्रैल की शाम अपने घर खाने पर बुलाया और वहां उस पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल देवानंद को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 28 अप्रैल की सुबह उसकी मौत हो गई।

 Lucknow News: LU में पान-मसाला, सिगरेट, गुटखा खाकर गंदगी फैलाने वालों की खैर नहीं, जानें कितना लगेगा जुर्माना

मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

शिल्पी हत्याकांड में सपा दिलाएगी न्याय, अखिलेश यादव 45 मिनट पीड़ित परिवार से मिलेंगे, देखिए पूरा कार्यक्रम

Location :  Deoria

Published :  30 April 2026, 5:53 PM IST

Advertisement