Budaun: बदायूं में 200 रुपये के लेनदेन को लेकर खूनी संघर्ष, युवक की जंजीर से पीटकर निर्मम हत्या

बदायूं के कोतवाली क्षेत्र में मात्र 200 रुपये के लेनदेन के विवाद में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। लोहे की जंजीर और ताले से किए गए हमले में शाहिद नामक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Updated : 3 May 2026, 11:05 PM IST
google-preferred

Budaun: बदायूं के थाना कोतवाली क्षेत्र में मात्र दो सौ रुपये की उधारी ने एक युवक की जान ले ली। रविवार को देर रात आजाद बाली गली के पास हुए विवाद में आरोपियों ने 35 वर्षीय शाहिद की लोहे की जंजीर में बंधे ताले से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

क्या है पूरा मामला?

मृतक शाहिद पुत्र अरशद हुसैन, निवासी चौधरी सराय शकील रोड, थाना कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार शाहिद ने आरोपी पक्ष से 500 रुपये उधार लिए थे। इसमें से 300 रुपये वह पहले ही लौटा चुका था। बकाया 200 रुपये को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।

मृतक; शाहिद

विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने शाहिद पर लोहे की जंजीर में बंधे ताले से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल शाहिद की मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी कादरचौक थाना क्षेत्र के

हत्या के आरोप में नहीम, वासिफ और फजल के नाम सामने आए हैं। तीनों रमजानपुर, थाना कादरचौक क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

कौशांबी में बड़ा हादसा: मिट्टी का टीला भरभराकर गिरा, 3 महिलाओं की मौत और 2 घायल

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

गोरखपुर पुलिस ने 2 शातिर बदमाशों को भेजा जेल, सड़क पर चलने वाले लोगों के साथ करते थे ये काम

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि 200 रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

इलाके में तनाव

दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Location :  Budaun

Published :  3 May 2026, 10:59 PM IST

Advertisement