Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पलटा मौसम का रुख; भीषण गर्मी के बीच आंधी, बारिश और ओलावृष्टि, 15 डिग्री तक लुढ़का पारा

दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने ली करवट। आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से तापमान में 15 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट दर्ज की गई। जानें मौसम विभाग का अगला पूर्वानुमान और आपके शहर का हाल।

Updated : 1 May 2026, 7:24 AM IST
google-preferred

New Delhi: दिल्ली सहित पूरे एनसीआर में भीषण गर्मी और 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाते तापमान के बीच अप्रैल का अंत बेहद खुशुमा रहा। गुरुवार की शाम राजधानी और आसपास के इलाकों में आंधी-तूफान के साथ हुई वर्षा और ओलावृष्टि ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। इस बदलाव से चिलचिलाती धूप से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है।

15 डिग्री तक गिरा तापमान, 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

मौसम विभाग द्वारा 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किए जाने के बाद शहर के अधिकांश हिस्सों में अपराहन तीन बजे के बाद घने बादल छा गए। पालम में गरज-चमक के साथ आए तूफान के कारण तापमान 39 डिग्री से गिरकर सीधे 28 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। सफदरजंग, लोधी रोड और पीतमपुरा जैसे इलाकों में भी तापमान में जबरदस्त गिरावट देखी गई, जबकि कई जगहों पर हवा की गति 50 किमी प्रति घंटा से अधिक दर्ज की गई।

Budaun Accident: जिस टीन शेड ने दी थी पनाह, वही बन गया जान का दुश्मन; बदायूं में कुदरत का क्रूर मजाक!

नोएडा और पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में ओलावृष्टि

बारिश के साथ-साथ दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में ओलों की चादर बिछ गई। पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर, भजनपुरा, शाहदरा, सीलमपुर और नोएडा के सेक्टर 62 सहित साहिबाबाद में ओलावृष्टि की खबर मिली। आंकड़ों के अनुसार, मयूर विहार में 5.5 मिमी, नोएडा में 8.5 मिमी और हिंडन में 10.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

Mahila Aarakshan Bill: महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा, पुतला दहन

फिर बढ़ेगा पारा, लेकिन मई के पहले हफ्ते में राहत के आसार

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, शुक्रवार से तापमान में पुनः वृद्धि होने की संभावना है। शनिवार तक अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि, स्काईमेट वेदर का कहना है कि हरियाणा के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और 3-4 मई को सक्रिय होने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मई के पहले सप्ताह में गर्मी से राहत बनी रह सकती है।

Location :  New Delhi

Published :  1 May 2026, 7:06 AM IST

Advertisement