Budaun Accident: जिस टीन शेड ने दी थी पनाह, वही बन गया जान का दुश्मन; बदायूं में कुदरत का क्रूर मजाक!

बदायूं के उसावां क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश के दौरान मकान की दीवार गिरने से 45 वर्षीय महिला की मलबे में दबकर मौत हो गई। हादसे में एक बच्चा चमत्कारिक रूप से बच गया। परिजनों में मचा कोहराम। पढ़ें पूरी खबर।

Updated : 1 May 2026, 5:25 AM IST
google-preferred

Budaun : बदायूं जनपद के थाना उसावां क्षेत्र के गांव सुनेसर में बुधवार शाम मौसम के बदले मिजाज ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। अचानक आई तेज आंधी और बारिश के दौरान एक मकान की दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से एक अधेड़ महिला की जान चली गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

टीन शेड और दीवार के नीचे दबी महिला

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी ईश्वरा देवी (45 वर्ष), पत्नी नेक राम, शाम के समय अपने घर के आंगन में टीन शेड के नीचे बैठी थीं।

Maharajganj: महराजगंज के मिठौरा में विकास कार्यों की कमी से ग्रामीण परेशान, तेंदुए के आतंक के बीच नारकीय जीवन जीने को मजबूर

तभी अचानक आए तूफान के कारण पहले टीन शेड उखड़ा और फिर उसके सहारे खड़ी पक्की दीवार महिला के ऊपर गिर गई। हादसे के वक्त पास में ही एक बच्चा भी खेल रहा था, जो बाल-बाल बच गया।

Maharajganj News: बगैर मान्यता चल रहे स्कूलों पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, दो दर्जन से अधिक विद्यालयों को बंद कराने के निर्देश

अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गईं सांसें

दीवार गिरने की आवाज सुनकर दौड़े परिजनों और ग्रामीणों ने आनन-फानन में मलबे को हटाकर महिला को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल ईश्वरा देवी को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Location :  Budaun

Published :  1 May 2026, 5:25 AM IST

Advertisement