नैनीताल में तमंचे की नोक पर लूट करने वाले तीन आरोपी ऐसे दबोचे गए

रामनगर में पिता–पुत्र से तमंचे की नोक पर लूट करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने आमपोखरा रेंज से गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर बनी टीम ने आरोपियों से अवैध तमंचे, नकदी और स्कूटी बरामद की।

Ramnagar: रामनगर क्षेत्र में राह चलते पिता पुत्र से तमंचे के बल पर की गई लूट की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। स्कूटी से पीछा कर वारदात को अंजाम देने वाले तीनों युवकों को आमपोखरा रेंज से गिरफ्तार कर लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के कड़े निर्देशों के बाद बनाई गई विशेष टीम ने घटनाक्रम का खुलासा करते हुए आरोपियों से अवैध तमंचे, नकदी और घटना में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की है।

क्या है पूरी खबर?

जानकारी के अनुसार घटना 29 अप्रैल 2026 की है। मालधन चौड़ निवासी सुरजीत सिंह अपने बेटे के साथ वाहन संख्या UK18N-7913 से हाथीडंगर से घर लौट रहे थे। रास्ते में दो स्कूटियों पर आए युवकों ने उनका पीछा किया और जबरन वाहन रुकवाकर मारपीट की। हमलावरों ने सुरजीत सिंह की जेब से दस हजार रुपये निकाल लिए और उनके बेटे का मोबाइल फोन भी छीन लिया। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली रामनगर में FIR संख्या 128/26 के तहत धारा 115/309(4)/351(3) BNS में मुकदमा दर्ज किया गया।

विद्यालय निर्माण में Maharajganj DM का एक्शन: जंग लगी सरिया पर भड़के, लापरवाही पर दी कड़ी चेतावनी

आरोपियों को आमपोखरा रेंज से गिरफ्तार

लूट की गंभीर वारदात के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे और कोतवाली प्रभारी सुशील कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने पतारसी और तकनीकी जांच के आधार पर 2 मई 2026 को तीन आरोपियों को आमपोखरा रेंज से गिरफ्तार कर लिया।

खजनी में सख्ती का नया दौर: नवागत सीओ विवेक कुमार तिवारी ने संभाली कमान,महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण पर जोर

अलग अलग मामले भी दर्ज

गिरफ्त में आए युवकों में देवीपुर, मालधन चौड़ निवासी आयुष चन्याल उर्फ अंशु (21 वर्ष), मटकोट, चौखटिया निवासी अनिल बिष्ट (22 वर्ष) तथा मालधन नंबर 7 के प्रिंस कुमार (18 वर्ष) शामिल हैं। तीनों के पास से 315 बोर के तीन अवैध तमंचे, 7200 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में अलग अलग मामले भी दर्ज कर लिए हैं।

Location :  नैनीताल

Published :  2 May 2026, 8:54 PM IST

Related News

Advertisement