मैनपुरी में लूटकांड का बड़ा खुलासा! पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर लुटेरा, बरामदगी देख रह गए सब हैरान
मैनपुरी के थाना दन्नाहार पुलिस ने लूट की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लूटे गए सोने के कुंडल, नकदी, अवैध तमंचा, कारतूस, मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस फरार साथी की तलाश में जुटी है।