हिंदी
सिनेमा की लोकप्रिय अदाकारा श्वेता माहरा
Nainital: कुमाऊंनी और भोजपुरी फिल्मों में अपनी खास पहचान बना चुकी श्वेता माहरा ने अपने जीवन का सबसे महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शादी कर ली है लंबे समय से चर्चा में रही उनकी शादी का इंतजार आखिरकार पूरा हो गया, जब उन्होंने अपने मैनेजर वेद शर्मा के साथ सात जन्मों का बंधन बांधा।
जीबल गांव से ताल्लुक
पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट क्षेत्र में स्थित जीबल गांव से ताल्लुक रखने वाली श्वेता भले ही दिल्ली में पली-बढ़ीं, लेकिन पहाड़ की मिट्टी और अपनी सांस्कृतिक जड़ों से उनका रिश्ता हमेशा गहरा बना रहा। बचपन से ही वह छुट्टियों के दौरान अपने गांव आती रहीं और लोकनृत्य व परंपराओं से निरंतर जुड़ी रहीं। कुमाऊंनी गीत क्रीम पौडर घिसनी किलै न में उनके नृत्य ने उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता दिलाई और यहीं से उनका सफर कुमाऊंनी, नेपाली और भोजपुरी संगीत में तेजी से आगे बढ़ा।
गोरखपुर में सख्त एक्शन: शातिर अपराधी ‘मुकेश उर्फ खुड़बुड़’ दुराचारी घोषित, खुली ‘बी’ हिस्ट्रीशीट
सादगी और गरिमा दोनों का सुंदर मेल
साल 2025 में सगाई के दौरान श्वेता ने कहा था कि शादी में कुछ समय लगेगा। उसी वक्त से उनके प्रशंसक इस खास दिन का इंतजार कर रहे थे। अब दिल्ली में पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ हुए विवाह में सीमित मेहमान शामिल हुए, जहां सादगी और गरिमा दोनों का सुंदर मेल दिखाई दिया। शादी के बाद आयोजित रिसेप्शन में श्वेता ने अपने प्रशंसकों के बीच फिर एक बार अपनी खूबसूरत नृत्य कला से सबका दिल जीत लिया।
विवाह समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
अभिनय और नृय को बचपन से सपना मानकर चलने वाली श्वेता ने मेहनत और लगन के सहारे वह मुकाम हासिल किया है, जहां आज वे उत्तराखंड के साथ-साथ देशभर में अपनी अलग पहचान रखती हैं। उनके विवाह समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें कुमाऊंनी परिधान में सजी श्वेता का पारंपरिक स्वरूप खासा पसंद किया जा रहा है।
Location : नैनीताल
Published : 2 May 2026, 8:41 PM IST
Topics : Kumaoni Actress Shweta Mahara Ved Sharma
No related posts found.