Deoria: बरसात में रुद्रपुर बस स्टेशन बना तालाब, यात्री हलकान  

 देवरिया के रुद्रपुर स्थित रोडवेज परिसर में बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या से यात्री हलकान है। परिसर में जगह-जगह पानी जमा होने से आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 2 May 2026, 8:55 PM IST
google-preferred

Deoria: रुद्रपुर नगर स्थित रोडवेज परिसर में जलभराव की समस्या ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। परिसर में जगह-जगह पानी जमा होने से आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बस पकड़ने पहुंचे यात्रियों को पानी के बीच से गुजरना पड़ रहा है, जिससे उनके कपड़े और सामान भीग रहे हैं।

बीमारी को पनपने का खतरा

यात्रियों ने बताया कि रोडवेज परिसर में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर वर्ष बारिश में यही स्थिति बन जाती है। जलभराव से परिसर में कीचड़ और गंदगी फैल गई है, जिससे बदबू के साथ मच्छरों का खतरा भी मंडराने लगा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या हर बरसात में आती है।

देवरिया में DM दिव्या मित्तल ने सुनीं जनसमस्याएं… सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई यात्री फिसलकर गिरने से बाल-बाल बचे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने और परिसर की साफ-सफाई कराने की मांग की है, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके।

बस स्टेशन की स्थित दयनीय

स्थानीयों ने कहा कि बस स्टेशन की स्थित दयनीय बनी हुई है। यात्रियों को भारी परेशानी से गुजरना पड़ता है। बारिश के दिनों में तो यहां बच्चे तालाब की तरह पानी में खेलते दिखाई देते हैं।

देवरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पाक्सो एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार

स्थानीय जनप्रतिनिधि दिखावे के लिए अक्सर फोटो खिंचवाकर आश्वासन देते हैं। स्थानीय विधायक और एमएलसी के प्रयासों के बावजूद अभी तक इस गंभीर समस्या पर कोई सुध नहीं ली जा रही है।

Location :  Deoria

Published :  2 May 2026, 8:52 PM IST

Advertisement