हिंदी
रामनगर में युवती ने निगला जहर (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज)
नैनीताल: जनपद के रामनगर में युवती के जहरीला पदार्थ खाने की खबर है। शनिवार सुबह नेशनल हाई-वे 309 रामनगर काशीपुर मार्ग के भवानीगंज इलाके में एक युवती ने अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक दवा निगल ली। जहरीला पदार्थ के सेवन के बाद महिला बेहोश हो गई।
महिला को उपचार के लिए आसपास के अस्पताल में भर्ती किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
युवती की पहचान निशा अग्निहोत्री निवासी हाइडिल गेट हल्द्वानी के रूप में हुई है।
अस्पताल में युवती से पूछताछ करती पुलिस
घटना की जानकारी समीप में मौजूद सभासद प्रतिनिधि जफर को कुछ लोगों द्वारा दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंचे जफर ने बेहोशी की हालत में पड़ी इस युवती को एक अन्य महिला की मदद से उपचार के लिए 108 द्वारा रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को मिलने के बाद कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक महेंद्र प्रसाद एवं महिला उप निरीक्षक राजकुमारी अस्पताल पहुंची। उन्होंने मामले के बाबत युवती से जानकारी ली।
जानकारी के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। महिला ने भवानीगंज स्थित सेवन इलेवन शोरूम के आगे यह आत्मघाती कदम उठाया। इस शोरूम में आवास विकास काशीपुर निवासी अविनाश नाम का युवक भी काम करता है तथा निशा एवं अविनाश के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। आज वह उससे मिलने के लिए रामनगर आई थी लेकिन वह शोरूम पर नहीं था। बताया जा रहा है कि निशा और अविनाश के बीच फोन पर भी काफी बहस हुई थी। जिसके बाद उसने यह कदम उठाया।
युवती की हालत गंभीर बतायी जा रही है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस युवती के परिजनों से संपर्क कर युवक की भी तलाश कर रही है।
Location : Nainital
Published : 2 May 2026, 12:57 PM IST