हिंदी
धर्मांतरण की साजिश का खुलासा
Nainital: नैनीताल जिले में बहुचर्चित धर्मांतरण मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी मोहम्मद यूनुस उर्फ AMDY को गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय से फरार चल रहे इस आरोपी को भीमताल पुलिस, विशेष जांच दल और एसओजी की संयुक्त टीम ने लगातार दबिश देकर पकड़ा। मामला चर्चाओं में आने के बाद थाना मल्लीताल में धार्मिक स्वतंत्रता कानून 2018 और भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं के तहत 29 अप्रैल को मुकदमा दर्ज किया गया था।
क्या है पूरी खबर?
जानकारी के अनुसार वादी पीड़िता ने पुलिस में तहरीर देते हुए आरोप लगाया गया था कि कुँआताल, भीमताल निवासी यूनुस उर्फ AMDY अपनी पहचान बदलकर अलग अलग नामों से महिलाओं से संपर्क करता था। फोटोग्राफी, वीडियो बनाना, ट्रेकिंग और संगीत सत्र के बहाने वह युवतियों का भरोसा जीतता और फिर अपने प्रभाव में लेकर उन्हें मानसिक रूप से नियंत्रित करने की कोशिश करता था।
धर्म परिवर्तन का दबाव
शिकायत के अनुसार वर्ष 2020 में जान पहचान होने के बाद आरोपी ने पीड़िता से कैमरा, लेंस और मोबाइल जैसे उपकरणों पर लगभग सत्रह लाख रुपये खर्च करवाए। इसके बाद विवाह का झांसा देकर उसने अपनी वास्तविक धार्मिक पहचान छुपाई और धीरेधीरे धर्म परिवर्तन का दबाव बनाना शुरू कर दिया।
शोषण और जबरन धर्मांतरण
जांच आगे बढ़ने पर अन्य युवतियों द्वारा भी समान प्रकार के शोषण और जबरन धर्मांतरण की कोशिशों की शिकायतें पुलिस तक पहुंचीं, जिससे मामला और गंभीर हो गया। न्यायालय के आदेश के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम गठित की और स्वयं इसकी निगरानी की।
Maharajganj: पैसों के विवाद ने बढ़ाया तनाव, बीजेपी नेता समेत दो गिरफ्तार; पुलिस की सख्त कार्रवाई
विशेष टीमों ने लगातार कई स्थानों पर दबिश
गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी उच्च न्यायालय भी पहुंचा, लेकिन उसे वहां से कोई राहत नहीं मिली। इसके बाद विशेष टीमों ने लगातार कई स्थानों पर दबिश दी। लगातार निगरानी और प्रयासों के बाद आज आरोपी यूनुस उर्फ AMDY को नैनीताल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कानूनन कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में धर्मांतरण का कोई भी अवैध प्रयास बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में शून्य सहनशीलता के तहत त्वरित और कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
Location : नैनीताल
Published : 1 May 2026, 3:04 PM IST
Topics : Bhimtal Conversion Case Forced Conversion Nainital