गोरखपुर में चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, दो बाल अपचारी भी पकड़े गए

जनपद के गुलरिहा थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्यायालय भेजा जा रहा है।

Gorakhpur: जनपद के गुलरिहा थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्यायालय भेजा जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया है, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा के नेतृत्व में उ0नि0 विवेक कुमार अवस्थी व उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त करन कुमार को धर दबोचा।

देवरिया में DM दिव्या मित्तल ने सुनीं जनसमस्याएं… सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

पुलिस के अनुसार, 28 अप्रैल 2026 को पीड़ित अपने रिश्तेदार की शादी में गया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर आभूषण, नकदी और लैपटॉप सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया था। मामले में दर्ज मुकदमे (मु0अ0स0 358/2026) की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी व मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया।

ये सामान हुआ बरामद

गिरफ्तार अभियुक्त करन कुमार, निवासी हरसेवकपुर नं0-2 नरिया टोला, थाना गुलरिहा के पास से चोरी की 02 बिछिया, 02 लॉकेट, एक आसुस लैपटॉप, मोबाइल, मोटर, नकब लगाने का औजार और 500 रुपये नकद बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी भी की है।

गोरखपुर में सख्त एक्शन: शातिर अपराधी ‘मुकेश उर्फ खुड़बुड़’ दुराचारी घोषित, खुली ‘बी’ हिस्ट्रीशीट

कार्रवाई में ये पुलिसकर्मी थे शामिल

इस कार्रवाई में उ0नि0 रमेश यादव, उ0नि0 अभिषेक कुशवाहा, हे0कां0 विवेक राय और कां0 हेमंत कुमार की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे अपराध के खिलाफ मजबूत कदम बताया है।

Location :  Gorakhpur

Published :  2 May 2026, 8:27 PM IST

Related News

Advertisement