हिंदी
वेदर अपडेट टुडे(Source: Google)
Lucknow: उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के खत्म होते ही शनिवार को राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में तेज धूप ने तपिश बढ़ा दी है। हालांकि, मौसम विभाग ने खुशखबरी दी है कि यह गर्मी ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं है। रविवार शाम से एक बार फिर बादलों की आवाजाही शुरू होगी और अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में झमाझम बारिश और आंधी की संभावना है।
अमौसी स्थित मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, 4 मई से एक नया और प्रभावशाली पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से पूरे उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ बारिश का सिलसिला शुरू होगा।
वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस बदलाव के चलते तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है। राहत की बात यह है कि मई के शुरुआती 10 दिनों में लू (Heat Wave) चलने की संभावना बेहद कम है।
बीते अप्रैल महीने में मौसम के कई रंग देखने को मिले। जहां तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के कारण प्रदेश में सामान्य से अधिक वर्षा और ओलावृष्टि हुई, वहीं दूसरे पखवाड़े में बांदा जिला 47.6 डिग्री सेल्सियस के साथ ऐतिहासिक रूप से तप उठा।
Deoria News: पारिवारिक कलह ने ली 26 वर्षीय युवक की जान, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
शनिवार की बात करें तो उरई 43.6 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विभाग का मानना है कि मई में भी तराई क्षेत्रों को छोड़कर बाकी हिस्सों में बारिश का औसत सामान्य से अधिक रहेगा।
Location : Lucknow
Published : 3 May 2026, 7:24 AM IST
Topics : IMD Lucknow Rain Alert uttar pradesh Weather Update