Nainital Road Accident: नैनीताल के चार युवकों की लखनऊ-दिल्ली हाइवे हादसे में दर्दनाक मौत, एक गंभीर

सोमवार सुबह लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में नैनीताल के चार युवकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। सभी युवक नोएडा ड्यूटी के लिए जा रहे थे।

Nainital: सोमवार की सुबह लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय मार्ग पर एक ऐसी दुर्घटना हो गई जिसने नैनीताल जिले के पांच परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। नोएडा में नौकरी करने वाले पांच युवक रोज की तरह ड्यूटी पर जाने के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में हुआ हादसा उनकी मंज़िल तक पहुंचने से पहले ही उनकी जिंदगी को पलट गया। इस दुर्घटना में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक साथी बुरी तरह घायल है और अस्पताल में जिंदगी की लड़ाई लड़ रहा है।

हादसा मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के मनकरा मोड़ के पास हुआ। सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली में ईंटें भरी थीं और पीछे से आ रही कार तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर उसमें जा धंसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह मलबे में बदल गई और उसके अंदर बैठे युवक वहीं फंस गए।

नैनीताल में ब्लॉक प्रमुख ज्योति अधिकारी की आत्महत्या कोशिश से हड़कंप, लाइव के बाद जंगल में मिलीं

मोके पर पुलिस टीम पहुंची

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में फंसे युवकों को बाहर निकाला। सभी को मूंढापांडे सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया। एक युवक की हालत नाजुक होने के कारण उसे तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया।

सीओ हाईवे राजेश कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह साफ हुआ है कि कार सवार पांचों युवक नैनीताल जिले से नोएडा में अपनी ड्यूटी के लिए निकल रहे थे। हादसे में जान गंवाने वालों में वीमिला कंपाउंड निवासी दयाल रावत शामिल थे, जो नैनीताल बैंक की नोएडा शाखा में रीजनल मैनेजर के रूप में सेवाएं दे रहे थे। इसके अलावा हल्द्वानी निवासी अनिल नेगी, सुंदर
और भुवन भंडारी भी इस दुर्घटना का शिकार बन गए।

कमर्शियल गैस संकट से लड़खड़ाया शादी उद्योग, अप्रैल मई के विवाह सीजन से पहले नैनीताल से रामनगर तक तैयारियां ठप

गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान हल्द्वानी रहने वाले योग प्रशिक्षक यशदीप पांडे के रूप में हुई है। घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर अफरा तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की विस्तृत जांच जारी है।

Location : 
  • Nainital

Published : 
  • 16 March 2026, 7:01 PM IST

Advertisement