LPG Crisis in Nainital: गैस बुकिंग के नाम पर नए जाल से सावधान! साइबर ठगों ने बिछाया ये जाल

देश में एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच गैस बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी की आशंका को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने लोगों को सतर्क किया है। पुलिस ने कहा है कि किसी अनजान कॉल, लिंक या बैंक डिटेल मांगने वाले संदेश से सावधान रहें।

Nainital: देश के कई इलाकों में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर अफरा-तफरी मची हुई है। इस बीच अब साइबर ठगों के सक्रिय होने की आशंका भी जताई जा रही है। इसी को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और गैस बुकिंग के नाम पर होने वाले संभावित ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया है।

पुलिस का कहना है कि मौजूदा हालात का फायदा उठाकर ठग लोगों को झांसे में लेने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए किसी भी संदिग्ध कॉल या संदेश पर भरोसा न करें।

पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि किसी भी गैस एजेंसी की ओर से ग्राहकों को खुद फोन कर बैंक से जुड़ी जानकारी या ओटीपी नहीं मांगा जाता। अगर कोई व्यक्ति गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर लिंक भेजकर उस पर क्लिक करने या बैंक डिटेल साझा करने को कहता है, तो तुरंत सावधान हो जाएं और ऐसी कॉल को तुरंत काट दें। इस तरह के मामलों में व्यक्तिगत जानकारी साझा करना लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता है।

नैनीताल में नए नियमों के साथ शुरू हुई गैस सप्लाई, जानिए क्या हुआ बड़ा बदला?

पुलिस ने की ये अपील

लोगों को जागरूक करने के लिए नैनीताल पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक विशेष वीडियो भी साझा किया है, जिसमें बताया गया है कि गैस बुकिंग के नाम पर किस तरह साइबर अपराधी ठगी कर सकते हैं और उनसे कैसे बचा जा सकता है। इस वीडियो के माध्यम से लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी अनजान नंबर या संदिग्ध लिंक पर भरोसा न करें।

Dehradun: हाईकोर्ट के फैसले से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, जानें क्या है पूरा मामला?

पुलिस का बयान

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि वर्तमान में एलपीजी सिलेंडर को लेकर लोगों में चिंता का माहौल है और ऐसे समय में ठग सक्रिय हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर लोगों को पहले से जागरूक किया जा रहा है ताकि कोई भी व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार न बने। हालांकि अभी तक जिले में गैस बुकिंग के नाम पर धोखाधड़ी का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है।

Location : 
  • Nainital

Published : 
  • 14 March 2026, 1:28 PM IST

Advertisement